Friday , March 13 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में नाले में डूबने से दो बहनों की मौत

मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में नाले में डूबने से दो बहनों की मौत

शाजापुर : मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में दो नाबालिग बहनों की अपने घर के पास खेलते समय नाले में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। कोतवाली थाना प्रभारी ए के शेषा ने बताया कि घटना सोमवार शाम को गांव आला उमरोद में हुई, जहां पूनम (7) और उसकी बहन आयुषी (5) घर के बाहर खेल रही थी, तभी आयुषी नाले में गिर गई और बहन को बचाने के लिए पूनम भी नाले में कूद गई। उन्होंने कहा कि दोनों बालिकाओं को नाले में डूबता देख उनके साथ खेल रहे अन्य बच्चों ने शोर मचाया। इसके बाद कुछ गांव वालों ने दोनों लड़कियों को नाले से बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)