Sunday , February 15 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / रिश्वत लेने के आरोप में दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार

रिश्वत लेने के आरोप में दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार

चंडीगढ़ : पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने कपूरथला जिले में तैनात एक उपनिरीक्षक और एक हेड कांस्टेबल को रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी बृहस्पतिवार को दी। रजवंत कौर, सुल्तानपुर लोधी की फौजी कॉलोनी की निवासी, ने कथित रूप से एसआई रचपाल सिंह और हेड कांस्टेबल सुखजीत सिंह से 50 हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। बुधवार को, सतर्कता ब्यूरो द्वारा, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपियों ने अवैध रूप से रखे गए उसके बेटे को छोड़ने के लिए ढाई लाख रुपये रिश्वत मांगी थी। बाद में 50 हजार रुपए में बात तय हुई। उन्होंने कहा कि रिश्वत लेने के बाद आरोपियों ने उसके बेटे को छोड़ दिया। सतर्कता ब्यूरो ने जांच के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)