Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / मध्य प्रदेश / सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर

मध्य प्रदेश / सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर

मंडला : मध्य प्रदेश में सुरक्षाबलों ने बुधवार को मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मंडला जिले के मोती नाला थाना क्षेत्र और बालाघाट जिले के गढ़ी थाना क्षेत्र के बीच सुपखार क्षेत्र में यह मुठभेड़ हुई।

मंडला पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत ने कहा, ‘‘आज सुबह चार से पांच बजे के बीच मंडला जिले के मोती नाला थाना क्षेत्र और बालाघाट जिले के गढ़ी थाना क्षेत्र के बीच सुपखार क्षेत्र में हॉक फोर्स के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई, जिसमें दो नक्सली मारे गए।” राजपूत ने कहा कि अभी मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उन्होंने यह भी कहा कि हो सकता है कि मुठभेड़ में दो से अधिक नक्सली मारे गए हों। उन्होंने कहा कि नक्सलियों ने अपना प्रभाव जमाने के लिए दो दिन पहले क्षेत्र में पर्चे फेंके थे जिसके बाद क्षेत्र में अभियान तेज कर दिया गया था और इस दौरान बुधवार की सुबह पुलिस तथा नक्सलियों का आमना-सामना हुआ। अधिकारी ने कहा कि विस्तृत ब्योरे की प्रतीक्षा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)