Tuesday , March 17 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल – इंदौर राजमार्ग पर मोटरसाइकिल और एंबुलेंस की टक्कर में दो लोगों की मौत

भोपाल – इंदौर राजमार्ग पर मोटरसाइकिल और एंबुलेंस की टक्कर में दो लोगों की मौत

भोपाल : मध्य प्रदेश के भोपाल-इंदौर राजमार्ग पर सीहोर के पास बुधवार को एक मोटरसाइकिल और एंबुलेंस की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना जिला मुख्यालय से पांच किलोमीटर दूर भोपाल-इंदौर मार्ग पर थूना पचामा गांव के पास हुई। मोटरसाइकिल पर सवार एक पुरुष और महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों की उम्र 30 से 35 वर्ष थी। हादसे में एंबुलेंस में मौजूद तीन लोग घायल हो गए। एंबुलेंस सीहोर के एक निजी अस्पताल की थी और भोपाल से सीहोर आ रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)