Thursday , February 19 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / घर का रास्ता भटकी दो बच्चियों को डायल-100 ने परिजनों से मिलाया

भोपाल / घर का रास्ता भटकी दो बच्चियों को डायल-100 ने परिजनों से मिलाया

आम सभा, भोपाल। दिनाँक 30-05-2020 को राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में सूचना प्राप्त हुई, कि जिला भोपाल थाना टी टी नगर के अंतर्गत सैर-सपाटा चोराहे के पास दो बच्चियाँ मिली है, जिन्हें अपने घर की कोई जानकारी नहीं है। सूचना प्राप्ति पर जिले की डायल-100 एफ.आर.व्ही. क्र. 28 को घटना का विवरण देकर रवाना किया गया।

एफ.आर.व्ही. स्टाफ के प्रधान आरक्षक दुली चंद और पायलेट योगेन्द्र सिकरवार ने मौके पर पहुँचकर बच्चियों को अपने संरक्षण में लेकर उनसे पुछताछ की और आसपास के क्षेत्र में बच्चियों के परिजनों की तलाश की। परिजनों के मिल जाने पर डायल-100 स्टाफ द्वारा सत्यापन उपरांत बच्चियों को परिजनों के सुपुर्द किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)