Sunday , February 15 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / रोशनी रामकृष्ण आश्रम में चित्रकला पर दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न

रोशनी रामकृष्ण आश्रम में चित्रकला पर दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न

आम सभा, ग्वालियर।

रोशनी रामकृष्ण आश्रम में विशेष बच्चों, अंकित पाल कों और शिक्षकों की 15 एवं 16 मई को दो दिवसीय चित्रकला कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न हुई । कार्यशाला में कला गुरु द्वय के पी श्रीवास्तव एंवआलोक शर्मा ने जीवन में कला के महत्व को प्रतिपादित करते हुए प्रतिभागियों को रंगों से परिचित कराया । काले और सफेद का भेद स्पष्ट करते हुए प्राथमिक, द्वितीय और तृतीय श्रेणी के रंगों के बारे में विस्तार सेजानकारियां दी। साथ ही गर्म और ठंडे रंग की भी समझाइश दी । कार्यशाला के दूसरे दिन रंग कैसे जीवन में खुशियां भरते हैं कैसे हमारी कल्पनाओं को साकार करते हैं पर चर्चा करते हुए मूर्त और अमूर्त चित्रकला की पृष्ठभूमि पर व्याख्यान तथा व्यवहारिक प्रदर्शन करते हुए अपनी बात को सामने रखा । कार्यशाला को सेवानिवृत्त संयुक्त संचालक जनसंपर्क सुभाष अरोरा ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कलाकृति की रचना करते हुए कलाकार उसमें तल्लीन हो जाता है। इस तल्लीनता की तुलना हम सहज समाधि से कर सकते हैं जो कलाकार को गहरा संतोष और सुख प्रदान करती है। कार्यक्रम का समन्वय कलाकार श्रीमती भावना अरोरा ने किया। कलाकारों का विशेष बच्चों, उनके पालकों और शिक्षकों से परिचय करवाने का काम श्रीमती रेणुका चौधरी ने किया। रोशनी रामकृष्ण आश्रम की समूची टीम ने कार्यशाला के निष्पादन में हर स्तर पर वु सहयोग किया। कार्यशाला में जल रंगों का उपयोग कर विशेष बच्चों, उनके पालकों ने तथा शिक्षकों ने कलाकृतियां तैयार की। कार्यशाला में शामिल पालकों और शिक्षकों ने अपने अनुभव सुनाए तथा कार्यक्रम के अंत में रोशनी रामकृष्ण आश्रम की प्राचार्य श्रीमती राखी अस्थाना ने सभी उपस्थित हों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)