
श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले से लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकवादियों के दो सहायकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि पुलिस ने सुरक्षा बलों के साथ मिलकर बारामूला में प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर से जुड़े आतंकवादियों को दो सहायकों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि उनके कब्जे से गोला-बारूद सहित अपराध संकेती सामग्री बरामद की गई है।
Dainik Aam Sabha