
आम सभा, भोपाल : लगातार नौ शासनकालों में 214 वर्षों से ग्रेट ब्रिटेन के मोनार्कों को तैयार करने के बाद, ट्रूफिट एंड हिल (टी एंड एच) ने झीलों के शहर भोपाल में अपनी परिस्कृत सेवाओं को लाकर समृद्ध विरासत को जारी रखा है। ट्रूफिट एंड हिल (टी एंड एच) विश्व स्तर पर प्रसिद्ध है और वास्तव में अग्रणी ब्रांडों में से एक है जो पुरुषों के लिए प्रीमियम ग्रूमिंग सेवाएं प्रदान करता है। अपनी सुदृढ़ और अल्ट्रा-लग्जरी सेवाओं के साथ उन्होंने दुनिया भर में अपने लिए एक विशिष्ट जगह बना ली है। टी एंड एच यह घोषणा करते हुए खुश हैं कि वे भोपाल में अपनी नई शाखा के साथ भारत में अपनी पहुँच का विस्तार कर रहे हैं।

आधुनिक समय में, ग्रूमिंग या कहें संवारना हमारे सबसे आवश्यक और व्यक्तिगत दैनिक कार्यों में से एक के रूप में विकसित हुआ है। ग्रूमिंग अब अपने आप को सुन्दर बनाने के लिए समय देना ही नहीं बल्कि अपने आपको फिर से एक नयी ऊर्जा से भर देना है, और यह एक तरह से अपने समय का निवेश है । भारत में टी एंड एच की अभूतपूर्व वृद्धि का ग्राफ, वास्तव में इसकी लोकप्रियता और उत्कृष्ट सेवाओं को दर्शाता है।
परंपरा को आगे रखते हुए, भोपाल आउटलेट का माहौल उच्चतम मानकों के साथ एकदम शाही है। महोगनी लकड़ी और खूबसूरत नीले वॉलपेपर के साथ किया गया उत्तम दर्जे का इंटीरियर, ब्रांड के विवेकशील ग्राहकों को एक आरामदायक वातावरण प्रदान करता है। यह सैलून लगभग 1700 sq.ft (4 बार्बर चेयर्स, 2 मैनीक्योर पेडीक्योर चेयर्स, 2 फुट मसाज चेयर्स एवं 2 रॉयल सुइट्स ) के क्षेत्र में फैला हुआ है। यह केवल पुरुषों के लिए सेवाएं प्रदान करता है, जिसमें रॉयल या क्लासिक शेव, हेयरकट्स, मैनीक्योर, पेडीक्योर, सिर की मसाज, हाथ और पैर की मसाज, फेसिअल, हेयर ग्रूमिंग, हेयर कलरिंग और भी बहुत कुछ शामिल हैं।
Dainik Aam Sabha