Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / मध्य प्रदेश / गुना में खड़ी बस को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत, 12 घायल

मध्य प्रदेश / गुना में खड़ी बस को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत, 12 घायल

गुना : जिले में बुधवार को एक ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी बस को टक्कर मार दी। हादसे में बस सवार तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 12 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस के एक अधिकारी ने दी है। चाचौड़ा थाना प्रभारी बीएस गौर ने बताया कि यह घटना चांचौड़ा थाना क्षेत्र के बरखेड़ा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-46 पर बुधवार सुबह करीब चार बजे हुई। उन्होंने कहा कि बस का टायर पंचर हो गया था। बस स्टाफ टायर बदलने में जुटा था, तभी पीछे से आकर ट्रक ने खड़ी बस को टक्कर मार दी।

गौर ने बताया कि हादसे में बस में सवार तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में बस परिचालक शामिल है, जो हादसे के वक्त पंचर हुए टायर को बदल रहा था। उसके अलावा दो यात्री हैं। इस हादसे में बस में सवार 12 लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि यह बस गुजरात के अहमदाबाद से कानपुर (उत्तरप्रदेश) जा रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)