Sunday , February 15 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / त्रिदेव उत्साहित होकर विजय का संकल्प लेते हैं तो कोई विजय को रोक नहीं सकता : मुरलीधर राव

त्रिदेव उत्साहित होकर विजय का संकल्प लेते हैं तो कोई विजय को रोक नहीं सकता : मुरलीधर राव

* प्रदेश प्रभारी ने पन्ना जिले की बैठक को किया सम्बोधित

आम सभा,पन्ना।

भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं की मेहनत और परिश्रम से ही आज हमारी पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीति पार्टी बनी है। पार्टी के कार्यकर्ता पूरे देश में अपने पुरूषार्थ के बल पर राजनीति के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। असाधारण प्रतिभा और मजबूती से कार्य करने वाले लोग भारतीय जनता पार्टी में आगे बढते है। त्रिदेव बूथ के वह तीन कार्यकर्ता हैं जो भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ हैं। बूथ अध्यक्ष, बूथ महामंत्री और बीएलए यह तीन कार्यकर्ता सजग हैं, उत्साहित होकर विजय का संकल्प लेते हैं तो कोई विजय को रोक नहीं सकता। यह बात पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने सोमवार को पन्ना जिले की गुन्नोर विधानसभा के प्रेम प्रीतक पैलेस पर त्रिदेव सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। सम्मेलन को पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व सागर संभाग प्रभारी चौधरी मुकेश चतुर्वेदी, जिला प्रभारी उमेश शुक्ला, जिला अध्यक्ष रामबिहारी चौरासिया ने भी सम्बोधित किया।
*जिला कौर ग्रुप और जिला पदाधिकारियों की बैठक को किया सम्बोधित*
पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव सोमवार को पन्ना जिले के प्रवास पर थे। उन्होंने इस दौरान गुन्नोर विधानसभा के त्रिदेव सम्मेलन को सम्बोधित कर पदाधिकारियों के अलावा विधानसभा क्षेत्र प्रभारियों, मंडल अध्यक्ष और शक्ति केंद्र प्रभारियों से फीडबैक लिया। उन्होंने जिला कौर गु्रप एंव पार्टी के जिला पदाधिकारियों की बैठक को भी सम्बोधित किया। उन्होंने भगवान जुगल किशोर जी के दर्शन-पूजन कर संतजनों से भेंट की। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ कार्यकताओं से मुलाकात कर पन्ना ग्रामीण मंडल के बूथ क्रमांक 212 के अध्यक्ष प्रकाश मजूमदार के निवास पर भोजन कर परिवारजनों से भेंट की।
हमें ‘अबकी बार-200 पार’ और 51 प्रतिशत वोट के लक्ष्यों को प्राप्त करना है
प्रदेश प्रभारी राव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जब भी चुनाव के मैदान में जाती है तो सबसे पहले बूथ के कार्यकर्ताओं को जागरूक और संगठित करने का कार्य करती है। हमें विभिन्न समाज बीच पहुंचकर केन्द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के हितग्राहियों से सम्पर्क कर उन्हें पार्टी के आचंल में लाना है। हम डिजिटली जितने स्ट्रांग होंगे, हमारी जीत भी उतनी ही बड़ी होगी। लेकिन इसके साथ ही हमें लगातार प्रवास करना हितग्राहियों से मिलना है। हमें प्रवास, प्रयास और प्राथमिकता का संकल्प लेना है। हमें ‘अबकी बार-200 पार’ और 51 प्रतिशत वोट के लक्ष्यों को अपनी संगठनात्मक संरचना के माध्यम से हासिल करना है। यदि हम पूरी क्षमता से काम करते हैं तो हम इन दोनों ही लक्ष्यों को हासिल करेंगे और प्रदेश में फिर हमारी जीत का परचम फहराएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)