Saturday , July 5 2025
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / हाथों में तिरंगा, होठों पर भारतमाता का जयघोष-देशभक्ति के रंगों में रंग गया भोपाल

भोपाल / हाथों में तिरंगा, होठों पर भारतमाता का जयघोष-देशभक्ति के रंगों में रंग गया भोपाल

– मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रमुख मार्गों से निकली युवा मोर्चा की तिरंगा यात्रा

आम सभा, भोपाल : हाथों में तिरंगा ध्वज, होठों पर भारतमाता का जयघोष और वंदे मातरम का मंत्र। बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल हर युवा, बुजुर्ग, किशोर और महिलाएं देशभक्ति के रंग में रंगे हुए नजर आ रहे थे। देशभक्ति के तरानों के साथ तिरंगा यात्रा शहर के जिस मार्ग और चौराहे से गुजरी, हर जगह हाथों में तिरंगा थामे लोगों ने दिल खोलकर स्वागत किया। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व कर रहे मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने प्रदेश के लोगों से 13 से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया। तिरंगा यात्रा का आयोजन जिला भोपाल द्वारा किया गया।

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने बुधवार को राजधानी में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जिसमें मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा सहित पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता व आम नागरिक शामिल हुए। यात्रा पॉलीटेक्निक चौराहे से शुरू हुई और बाणगंगा, रोशनपुरा, न्यू मार्केट, लिंक रोड, व्यापमं चौराहा होते हुए शौर्य स्मारक पहुंची। यहां भारतमाता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए। बाइक पर सवार युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता यात्रा में शामिल हुए। तिरंगा यात्रा का बाणगंगा चौराहा, रोशनपुरा, न्यू मार्केट, नानके पेट्रोल पम्प, आनंद विहार स्कूल, 1250, रेड क्रॉस, पीईबी चौराहा सहित विभिन्न स्थानों पर सामाजिक और धार्मिक संगठनों द्वारा स्वागत किया गया।

राष्ट्रीय गौरव के प्रतीक तिरंगे को हर घर में फहराने का संकल्प लेंः शिवराज सिंह चौहान

तिरंगा यात्रा के समापन कार्यक्रम में संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भोपाल की सड़कों पर अद्भुत दृश्य दिखाई दिया। तिरंगा यात्रा में शामिल हर व्यक्ति देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ दिखाई दिया और जोशो-खरोश से लगाए जा रहे भारतमाता के जयकारे यह आभास करा रहे थे कि हर व्यक्ति तिरंगे और भारतमाता के सम्मान को अक्षुण्ण रखने के लिए संकल्प ले रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की विजय पताका सारी दुनिया में चहुंओर फहरा रही है। उन्हीं प्रधानमंत्री के आह्वान पर आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया गया है। श्री चौहान ने कहा कि तिरंगा हमारा राष्ट्रीय गौरव है और हमारी इच्छाओं, आकांक्षाओं का प्रतीक है। इसी तिरंगे को हाथ में लेकर हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और क्रांतिकारी अंग्रेजों से भिड़ गए थे। श्री चौहान ने कहा कि आइये, हम सब यह संकल्प लें और अपने आसपास के लोगों को भी यह संकल्प दिलाएं कि वे 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा ध्वज जरूर फहराएंगे।

देशभक्ति की भावना के साथ हर घर में तिरंगा फहराने का संकल्प लेंः विष्णुदत्त शर्मा

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से आज पूरा भोपाल और प्रत्येक नौजवान, नागरिक ने आज अपने हाथ में तिरंगा लेकर भोपाल को तिरंगामय बनाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आजादी के 75 वर्ष 15 अगस्त को पूरे हो रहे हैं। लेकिन यह आजादी यूं ही नहीं मिली है। हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों ने आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। श्री शर्मा ने कहा कि इन्हीं शहीदों के सम्मान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर घर तिरंगे का अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से आज पूरा भोपाल तिरंगे को लेकर मैदान मैं उतरा है, उसी तरह पूरा प्रदेश तिरंगामय बनने जा रहा है। 13 से 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा होगा। श्री शर्मा ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी जो आजादी के बाद जन्मी है, उसने अंग्रेजों का शासन नहीं देखा है। लेकिन देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले सपूतों के बारे में हम सभी जानते हैं। आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन्हीं बलिदानियों को याद करने का आह्वान किया है। इसलिए हर नौजवान, आम नागरिक, बेटे-बेटियां आजादी के अमृत महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए देशभक्ति की भावना के साथ हर घर में तिरंगा फहराने का संकल्प लें।

इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश शासन मंत्री विश्वास सारंग, पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा, श्रीमती सीमा सिंह, प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, विधायक रामेश्वर शर्मा, महापौर श्रीमती मालती राय, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर,जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी, विधायक श्रीमती कृष्णा गौर, प्रदेश प्रवक्ता सुश्री नेहा बग्गा, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, भोपाल संगठन प्रभारी महेंद्र यादव, पूर्व भोपाल लोकसभा सांसद आलोक संजर, वरिष्ठ नेता शैतान सिंह पाल, जिला महामंत्री रविंद्र यति, जगदीश यादव, जिला उपाध्यक्ष सतीश विश्वकर्मा, मनोज राठौर, इंद्रजीत सिंह राजपूत, श्रीमती कीर्ति गुप्ता, राहुल राजपूत, सूर्यकांत गुप्ता, जितेंद्र शुक्ला, शंकर मकोरिया, जिला मंत्री भीकम सिंह बघेल, भाषित दीक्षित, अनिल पचौरी, राजकुमार विश्वकर्मा, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र गुप्ता, जिला कार्यालय मंत्री रवि शर्मा, जिला कार्यालय प्रभारी राजू अनेजा, जिला मीडिया सह प्रभारी देवेंद्र योगी, बालिस्ता रावत, डॉ.योगेंद्र मुखरैया सहित प्रदेश, जिला पदाधिकारी एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)

jabartoto slot pulsa Slot Dana mancing138 mancing138 mancing138 anoboytoto slot gacor toto slot slot gacor situs toto Slot Gacor Slot Resmi Slot88 slot gacor slot gacor Situs toto Jogjatoto jogjatoto Slot88 Resmi https://dpupkp.slemankab.go.id/ Slot Gacor 2025 slot gacor slot gacor Slot 2025 slot dana slot gacor Slot Gacor Malam Ini Slot Gacor 2025 slot gacor slot dana https://pariwisata.sultraprov.go.id/ Slot777 slot thailand slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor info kabar slot gacor slot gacor slot gacor Slot Gacor Slot Gacor https://edu.pubmedia.id/ https://stikesrshusada.ac.id/ https://ijsl.pubmedia.id/ Situs Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor info kabar Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor slot gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor https://dakukeren.balangankab.go.id/ slot gacor slot gacor slot gacor https://elearning.unka.ac.id/ https://jurnal.unka.ac.id/bo/ https://jurnal.unka.ac.id/rep/ slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot mahjong slot gacor pohon169 pohon169 slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor https://jurnal.unka.ac.id/ https://unisbajambi.ac.id/ https://sia.unisbajambi.ac.id/ https://sipp.pn-garut.go.id/ https://fatecjahu.edu.br/ https://poltekkesbengkulu.ac.id/ https://journal.unublitar.ac.id/ https://poltekkes-pontianak.ac.id/ https://conference.upgris.ac.id/ https://kabar.tulungagung.go.id/wop/ slot gacor Slot Gacor 2025 Slot Gacor 2025 Slot Gacor Hari Ini slot gacor slot gacor slot gacor Slot Gacor 2025 Slot Gacor 2025 Slot Gacor 2025 Slot Gacor 2025 Slot Gacor 2025 Slot Gacor 2025 Slot Gacor 2025
  • toto hk
  • togel hongkong
  • toto hk
  • pg77
  • situs pg77
  • pg77 login