Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / बहुजन समाज पार्टी द्वारा, बाबा साहब बीआर अंबेडकर जी के 65 में महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा एवं विचार संगोष्ठी संपन्न

बहुजन समाज पार्टी द्वारा, बाबा साहब बीआर अंबेडकर जी के 65 में महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा एवं विचार संगोष्ठी संपन्न

आम सभा, भोपाल : बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश कार्यालय प्रभारी माननीय सीएल गौतम जी ने बोर्ड ऑफिस चौराहा एमपी नगर बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि। मीडिया के साथियों से चर्चा में, मां: सी एल गौत प्रदेश कार्यालय प्रभारी ने कहा बहुजन समाज पार्टी के अलावा अदर पार्टी के लोग दिखावे के लिए बाबा साहब को पुष्पांजलि अर्पित करते हैं आज यहां पर शासन प्रशासन के तरफ से कोई व्यवस्था नहीं है, बाबा साहब को माल्यार्पण करने के लिए प्रशासन द्वारा क्रेन या शिरडी तक की कोई व्यवस्था नहीं की गई। लोग बाबा साहब को माला तक नहीं पहना पा रहे हैं ऐसी व्यवस्था शासन और प्रशासन ने की है।

बाबा साहब के अनुयायियों से सिर्फ और सिर्फ वोट लेने के लिए यह दोनों पार्टियां चाहे बीजेपी हो चाहे कांग्रेस दिखावा करते हैं। बाबा साहब का अपमान और जनता को जो सरकार की तरफ से अनदेखी की जा रही है इसका बदला जनता 2022 पंचायत चुनाव में जन्ता लेगी। और बहुजन समाज पार्टी के कई जिलों से जिला पंचायत सदस्य जनपद अध्यक्ष जीत कर आएंगे।

बहुजन समाज पार्टी का बढ़ता जनाधार देखकर सत्ता में बैठे लोग आज 6 दिसम्बर को बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने से, रोकने का भी काम किया।

साथ में जिला जोन प्रभारी उमाशंकर विश्वकर्मा, जिला अध्यक्ष जितेन मकवाना, जिला उपाध्यक्ष चंदा सारिपुत्र, जिला कोषाध्यक्ष शाहिद अख्तर, जिला सचिव आशीष गौतम, जिला सचिव राम मोरे पूर्व जिला महासचिव मुकेश गौर, अनिल पांडे पूर्व पार्षद, माधव सिंह अहिरवार, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी भोपाल, रणधीर भोजने पूर्व जिला अध्यक्ष, चंद्र कुमार नरवडे पूर्व जोन प्रभारी, तीरथ प्रकाश, घनश्याम विश्वकर्मा, रघुवीर अहिरवार, ओपी आनंद, राहुल बोर्डे, रामअवतार विश्वकर्मा, जीएस बौद्ध, अवध वाजपेई, सी एल बंसल, दिलीप बनकर, विलासराव बनकर, गुड्डू सिरसा, दीपक बागुल, संजू सोनौने, मनोहर अहिरवार। जिले के सभी पदाधिकारी विधानसभा के सभी पदाधिकारी एवं पुराने सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)