Friday , March 6 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / मध्य प्रदेश / आदिवासी लड़की से दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग भी हिरासत में

मध्य प्रदेश / आदिवासी लड़की से दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग भी हिरासत में

खरगोन : मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में पुलिस ने दो लोगों को 15 वर्षीय एक आदिवासी लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। निमाड़ रेंज के पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) तिलक सिंह ने रविवार को बताया कि घटना 25 अगस्त को हुई, जिसके बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया और एक नाबालिग को हिरासत में लिया। सिंह के मुताबिक, शुक्रवार देर रात दर्ज कराई गई शिकायत में आठवीं कक्षा की छात्रा ने कहा कि वह अपने परिचित एक नाबालिग लड़के के साथ बाहर गई थी और बाद में दवा की दुकान के मालिक सहित दो लोग उनके साथ आ गए। डीआईजी ने बताया कि शिकायत के अनुसार, उनमें से दो लोगों ने कथित तौर पर लड़की के साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसे उसके घर के पास छोड़ दिया। सिंह के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं मे मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)