Wednesday , February 18 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / तेलंगाना हैदराबाद से मध्यप्रदेश के श्रमिकों को लेकर ट्रैन बुधवार हबीबगंज स्टेशन पहुंची

भोपाल / तेलंगाना हैदराबाद से मध्यप्रदेश के श्रमिकों को लेकर ट्रैन बुधवार हबीबगंज स्टेशन पहुंची

आम सभा, भोपाल : तेलंगाना हैदराबाद से मध्यप्रदेश के श्रमिकों को लेकर टेªन बुधवार रात्रि 08ः16 बजे हबीबगंज स्टेशन पहुंची। बुधवार को रात्रि में तेलंगाना हैदराबाद से हबीबगंज रेलवे स्टेशन पर आने वाले लगभग 1030 श्रमिकों के लिए नाश्ता, पानी व भोजन आदि की व्यवस्था स्टेशन परिसर में जिले वाइज स्टाल लगाकर की गई है। यहां आने वाले सभी श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के लिए जिले वाइज काउंटर बनाए गए हैं जहां उनकी स्क्रीनिंग आदि चिकित्सकों द्वारा की जाएगी और उन्हें आवश्यक परामर्श प्रदान कर उन्हें शासन स्तर पर उनके संबंधित जिले में भेजा जाएगा।

रेलवे स्टेशन पर कोरोना संक्रमण को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा जा रहा है वहां पर आने वाले श्रमिकों के लिए डिस्टेंस इन पॉइंट भी अंकित किए गए हैं जिससे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा सके निगम द्वारा उक्त श्रमिकों की सुविधा के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

नगर निगम द्वारा उक्त श्रमिकों को नाश्ता, पानी, भोजन, साबुन, बिस्किट, मास्क आदि प्रदान किए जाएंगे। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त मयंक वर्मा, पवन कुमार सिंह, रणवीर कुमार, उपायुक्त मनोज श्रीवास्तव सहित नगर निगम और जिला प्रशासन खाद्य विभाग सहित अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)