Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / कमलनाथ-दिग्विजय सिंह मिलकर बैरसिया वासियों ने की स्थानीय प्रत्याशी की मांग

कमलनाथ-दिग्विजय सिंह मिलकर बैरसिया वासियों ने की स्थानीय प्रत्याशी की मांग

* विनय मेहर को प्रत्याशी बनाये जाने पर दिया जीत का वचन

( राजेन्द्र शर्मा )
आम सभा,बैरसिया।

मध्यप्रदेश में इस वर्ष विधानसभा चुनाव होने और सभी राजनीतिक पार्टियों एवं नेताओं में चुनाव को लेकर अभी से रस्साकशी चालू है वही विधानसभा चुनाव को लेकर आमजन में भी उत्साह की लहर दिखाई दे रही है इसकी सार्थक तस्वीर सोमवार 17 अप्रैल को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के बंगले पर दिखाई दी जिसमें बेरसिया विधानसभा के सैकड़ों लोग इन दो पूर्व मुख्यमंत्रियों के बंगले पर बैरसिया से स्थानीय व्यक्ति को प्रत्याशी बनाए जाने की लिखित मांग लेकर पहुंच गए जिसमें बैरसिया में अब तक कांग्रेस की पराजय का एक बड़ा कारण स्थानीय प्रत्याशी का चयन ना करना बताया गया लोगों ने दिग्विजय एवं कमलनाथ से बात करते हुए कहा कि चुनाव से पूर्व हर बार बैरसिया में कांग्रेस की प्रचंड लहर होती है किंतु अंत में कांग्रेस की ओर से अयोग्य व बाहरी प्रत्याशी का चयन करने से स्थानीय लोगों में नीरसता का भाव आ जाता है बैरसिया के लोगों ने कहां की इस बार जिला पंचायत सदस्य विनय मेहर को को बैरसिया से अपना प्रत्याशी घोषित करना चाहिए क्योंकि विनय मेहर ही वह व्यक्ति हैं जो जिला पंचायत चुनाव में प्रचंड बहुमत से जनता का विश्वास अर्जित करने में सफल हुए हैं और पार्टी स्तर पर भी वह जिला पंचायत अध्यक्ष अध्यक्ष के निर्वाचन के समय कांग्रेस की विचारधारा के लिए अडिगता से खड़े रहे थे दिग्विजय-कमलनाथ के समक्ष स्थानीय लोगों ने वचन देते हुए कहा कि इस बार विनय मेहर को आप प्रत्याशी बनाइए और हम बैरसिया से बदलाव करने का वचन देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)