Saturday , February 21 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / आज कलश यात्रा के साथ 101 कुण्डात्मक श्री राम महा यज्ञ होगा प्रारंभ

आज कलश यात्रा के साथ 101 कुण्डात्मक श्री राम महा यज्ञ होगा प्रारंभ

* सांवलिया मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी

( राजेन्द्र शर्मा )

आम सभा, बैरसिया।

5 मई से 11 मई तक महंत गोपाल दास महाराज अयोध्या धाम रामनारायण दास त्यागी चित्रकूट धाम यज्ञ कर्ता महंत हरिदास त्यागी राम बाग हनुमान टेकरी संरक्षक परशुराम दास महाराज मूडरी धाम आश्रम एवं राम कथा प्रवक्ता लोकेन्द्र दास महाराज के सानिध्य में श्रीराम बाग हनुमान टेकरी नरसिंहगढ रोड़ बैरसिया में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की असीम अनुकम्पा से एवं हनुमान जी महाराज की सद प्रेरणा से दैहिक दैविक भौतिक तापो की निर्वर्ती विश्व शांति हेति 101 कुण्डात्मक विशाल श्रीराम महायज्ञ का आयोजन आज से प्रारंभ होने जा रहा है।जिसके यज्ञाचार्य पंडित राधेश्याम तिवारी वेदांताचार्य गीता वाचस्पति ग्राम विरह श्यामखेड़ी रहेंगे एवं यज्ञ के ब्रह्मा पंडित संतोष शास्त्री भागवताचार्य कर्मकांड विशेषज्ञ ग्राम सरखंडी रहेंगे। यज्ञ में जगह जगह से अनेकों महत्मा, शामिल होंगे यज्ञ का समय सुबह 8 बजे से 2 बजे तज रहेगा और रामकथ दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी इसके बाद रात्रि 8 बजे से 11 बजे तक रामलीला मंडल अयोध्याधाम द्वारा रामलीला का मंचन होगा।
यज्ञ कर्ता महंत हरिदास एवं यज्ञ के संरक्षक महंत परशुराम दास महाराज ने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर पुण्य लाभ अर्जित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)