Saturday , March 7 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / सदस्यों को सक्रिय बनाये रखने के लिये निरन्तर कार्यक्रम करे-गुप्ता

सदस्यों को सक्रिय बनाये रखने के लिये निरन्तर कार्यक्रम करे-गुप्ता

आम सभा, भोपाल। वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता ने संगठन के पदाधिकारियों को सलाह दी है कि सदस्यों को सक्रिय रखने के लिये निरंतर रचनात्मक कार्यक्रम के आयोजन करें। उन्होंने कहा कि प्रतिमाह जोन स्तर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जाये। श्री गुप्ता संगठन के भोजपाल मण्डल के पदाधिकारियों और सक्रिय सदस्यों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

श्री गुप्ता ने कहा कि कहा कि संग़ठन की मजबूती का आधार सदस्यों की सक्रियता ही होता है। उन्होंने वैश्य समाजों के ज्वलंत मुद्दों पर भी तत्काल प्रतिक्रिया व्यक्त करने और संगठन की सदस्यता बढ़ाने पर भी जोर दिया। बैठक में सुधीर अग्रवाल, योगेश गुप्ता, जगदीश मित्तल, ओपी बंसल, राकेश जेन अनुपम, सूर्यकांत गुप्ता, वरूण गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, अशोक असाटी, प्रदीप गोल्डन सहित अन्य पदादिकारी और सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)