Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / टीला जमालपुरा पुलिस ने एक चोर को किया गिरफ्तार एक की तलाश जारी

भोपाल / टीला जमालपुरा पुलिस ने एक चोर को किया गिरफ्तार एक की तलाश जारी

आम सभा, भोपाल : फरियादिया फरहानाज पत्रि तारीख नि.- LIG/02 कबीरा अपार्टमेन्ट थाना टीलाजमालपुरा के मकान से एक मोबाईल ओप्पो कम्पनी का,सोने व चांदी के जेवरात कुल कीमती 20,000/- रूपये फरियादिया की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 148/2019 धारा 380 भादवि.का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

विवेचना के दौरान क्राइम ब्रांच भोपाल से कॉल डिटेल के आवलोकन करने पर कॉल डिटेल में मोबाईल उपयोग करने वाले राजा खंगार एंव बब्लू सिंह से पूछताछ करने पर मोबाईल अंकुश नील निवासी करोंद भोपाल से खरीदना बताया तथा बिल न देने के कारण मोबाईल अंकुश नील को वापस करना बताया गया विवेचना में अंकुश नील द्वारा दिनांक 30/06/2019 को अपनी सीम डालकर मोबाईल उपयोग किया गया।

जो कॉल डिटेल से पुष्टी होने से अंकुश नील पिता धर्मेन्द्र नील उम्र 25 साल नि.- म.न.310 आराधना नगर करोंद थाना निशातपुरा भोपाल हालपता सूपर स्टेट करोंद थाना निशातपुरा भोपाल को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपने साथी नीरज विश्वकर्मा के साथ चोरी की वारदात करना स्वीकार की तथा मोबाईल थाना गौतम नगर मे अक्टूबर 2019 में जप्त होना स्वीकार किया।

आरोपी अंकुश नील व नीरज विश्वकर्मा को थाना गौतम नगर के अपराध क्रमांक 04/2019 धारा 41 (1-4) जा.फौ. में दिनांक 08/10/2019 को मोबाईल जप्त किया जा चुका है। आरोपी अंकुश नील को दिनांक 19/06/2020 को अपराध सदर में गिरफ्तार किया गया है। तथा फरार आरोपी नीरज विश्वकर्मा की तलाश जारी है।

आरोपीयों के विरूद्ध थाना टीलाजमालपुरा,गौतमनगर,निशातपुरा,अशोका गार्डन में मारपीट,चोरी, अडीबाजी जैसे एक दर्जन अपराध पंजीबद्ध है।

गिरफ्तार आरोपी- अंकुश नील पिता धर्मेन्द्र नील उम्र 25 साल नि.- म.न.310 आराधना नगर करोंद थाना निशातपुरा भोपाल हालपता सूपर स्टेट करोंद थाना निशातपुरा भोपाल

फरार आरोपी- नीरज विश्वकर्मा पिता स्व.संजय विश्मकर्मा उम्र 22 साल नि.-नवजीवन कालोनी थाना छोला मंदिर भोपाल

सराहनीय भमिका- थाना प्रभारी टीला राधेश्याम रैगर,उनि.दिनेश सिंह चौहान,सउनि.मुंशीलाल, प्र.आर. अविनाश दुबे, आर. मुजफ्फर अली,आर.गौतम सिंह सिकरवार की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)