Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / मध्य प्रदेश / उमरिया जिले में वाहन की चपेट में आने से बाघ की मौत

मध्य प्रदेश / उमरिया जिले में वाहन की चपेट में आने से बाघ की मौत

उमरिया : मध्य प्रदेश के उमरिया जिले की घुनघुटी रेंज में शुक्रवार तड़के कथित रूप से राजमार्ग पार करते समय एक वाहन की चपेट में आने से बाघ की मौत हो गई। ऐसा प्रतीत होता है कि तड़के लगभग तीन बजे किसी चार पहिया वाहन ने बाघ को टक्कर मार दी। बाघ के सभी अंग सलामत पाए गए हैं। डीएफओ ने कहा कि यह संरक्षित वन क्षेत्र नहीं था तथा बाघ बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से नहीं था। मृत बाघ का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)