Friday , March 13 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / उत्तर प्रदेश के देवरिया में नाव पलटने से तीन लड़कियों की मौत

उत्तर प्रदेश के देवरिया में नाव पलटने से तीन लड़कियों की मौत

देवरिया : उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के भलुअनी थाना क्षेत्र के महादेव ताल में ‘सेल्फी’ लेने के दौरान नाव पलटने से तीन लड़कियों की डूबकर मौत हो गई जबकि चार अन्य को बचा लिया गया। एक सरकारी अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। देवरिया के जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया कि भलुअनी थाना क्षेत्र के गरेड गांव में शुक्रवार की शाम यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि इस हादसे में मारी गई सभी लड़कियों की उम्र आठ वर्ष से लेकर 15 वर्ष के बीच है। उन्होंने बताया कि महादेव ताल में सात लड़कियां नौका विहार के लिए गई थीं और जब वे सेल्फी ले रही थीं तो नाव पलट गई। जिलाधिकारी ने बताया कि हादसे में राज नंदनी, लल्नत और रितु की मौत हो गई जबकि चार अन्य को बचा लिया गया। उन्होंने बताया कि रतन नामक लड़की की हालत गंभीर है जिसका इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। उन्होंने बताया कि हादसे में मृत लड़कियों के परिजनों को सरकारी सहायता देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)