Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / आर्टलोक स्टूडियोज़ ऑफ़ रियलीस्टिक विज़ुअलाइज़ेशन द्वारा तीन दिवसीय नाट्य कार्यशाला

आर्टलोक स्टूडियोज़ ऑफ़ रियलीस्टिक विज़ुअलाइज़ेशन द्वारा तीन दिवसीय नाट्य कार्यशाला

* “समरशाला” का श्याम नगर, स्लम एरिया,बिट्ठन मार्केट में आयोजन

* बच्चों ने सीखे नाट्यकला के गुर
आम सभा,भोपाल।

6 साल से 16 साल के बच्चों के लिए गुरुवार 20 अप्रैल से तीन दिवसीय निःशुल्क नाट्य कार्यशाला “ समरशाला” का आयोजन श्याम नगर ,बिठठन मार्केट स्लम एरिया में किया जा रहा है।
कार्यशाला के पहले दिन बच्चों को अपूर्व दत्त मिश्रा के द्वारा थिएटर के बेसिक्स समझाए गए एवं प्रायोगिक तथा रोचक तरीक़ों से इम्प्रोवाइज़ेशन करवा कर नाट्य कला एवं अभिनय के मूलों को समझाया गया।
इस कार्यशाला में लगभग 40 बच्चे भागीदारी कर रहे है । कार्यशाला के दूसरे दिन बच्चों को संगीत और तीसरे दिन नृत्य के बेसिक्स के बारे में अवगत कराया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)