Thursday , July 2 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / नाव पर तीन एके-47 और हथियारों का जखीरा जब्त, महाराष्ट्र के रायगढ़ में समुद्र के रास्ते बड़ी साजिश?

नाव पर तीन एके-47 और हथियारों का जखीरा जब्त, महाराष्ट्र के रायगढ़ में समुद्र के रास्ते बड़ी साजिश?

रायगढ़ : महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ी साजिश का पता चला है। यहां दो संदिग्ध बोट से एके-47 रायफल और विस्फोटक बरामद हुए हैं। इन नावों पर जिलेटिन की छड़ें, तीन एके-47 राइफल और कारतूस भी रखे मिले हैं। पुलिस के मुताबिक जिले के हरिहरेश्वर समुद्र तट पर दो संदिग्ध बोट मिली है, जिस पर ये एके-47 रखी हुई थी। पुलिस ने इलाके में हाई अलर्ट घोषित किया है साथ ही सर्च ऑपरेशन भी चलाया है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर पता लगाया जा रहा है कि हथियारों को लेकर आ रही नाव पर क्या किसी संदिग्ध को देखा गया है। इस बीच शुरुआती जांच में किसी आतंकी ऐंगल की बात सामने नहीं आई है। बताते चलें कि 26 नवंबर 2008 को हुए मुंबई आतंकी हमले में नाव के जरिए ही पाकिस्तान से आए आतंकी मुंबई में घुसे थे।

जखीरा मिलने के बाद अलर्ट, जांच शुरू

इस बीच रायगढ़ में हथियारों का जखीरा मिलने के बाद एकनाथ शिंदे सरकार का बयान आया है। मंत्री दीपक केसरकर ने कहा है कि ये गंभीर मसला है और मामले की जांच शुरू हो गई है। महाराष्ट्र और मुंबई में समुद्र के रास्ते आतंकी साजिश का पहले भी अलर्ट आता रहा है। ऐसे में इस घटना को सामान्य नहीं माना जा सकता। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां छानबीन में जुटी हैं कि यह किसी बड़े आतंकी हमले की तैयारी तो नहीं थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)