आम सभा, भोपाल।
हर साल की तरह इस बार भी मातृछाया दशहरा उत्सव एवं सांस्कृतिक आयोजन समिति द्वारा विजयदशमी पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। मुख्य आयोजन एकतापुरी सेमरा दशहरा मैदान पर होगा। जहां रावण के विशाल पुतले का दहन व देवी जागरण का आयोजन होगा।
मातृछाया द्वारा लगातार पिछले आठ वर्षों से रावण दहन का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष आयोजन का यह सफलतम 9वां वर्ष है। समिति के अध्यक्ष दीपक ठाकुर ने बताया कि इस बार दशहरा का योजन आचार संहिता की गाइडलाइन के अनुरूप किया जाएगा। हालांकि आयोजन को भव्यता में कोई कमी नहीं आएंगे। हर साल की तरह भगवान राम की मनोरम झांकी निकाली जाएगी व रावण के विशाल पुतले का दहन होगा। इस दौरान आकर्षक आतिशबाजी का प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान देवी जागरण का भी आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति के रामस्वरूप कुशवाह, प्रदीप बिरोका, प्रमोद ठाकुर, वरूण ठाकुर,अमित शर्मा, अतुल सक्सेना, रंजीत ठाकुर, निकेत शर्मा, मनोज मिश्रा, हिमांशु चौहान, काशीराम वर्मा, मनोज सराठे, ऋषभ सोनी आदि ने अधिक से अधिक लोगों से इस आयोजन में शामिल होने की अपील की है।