Tuesday , May 5 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / आज से बदल रही हैं रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी ये 11 चीजें, जान लें नहीं तो झेलना पड़ेगा भारी नुकसान

आज से बदल रही हैं रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी ये 11 चीजें, जान लें नहीं तो झेलना पड़ेगा भारी नुकसान

नई दिल्ली

 1st October से देशभर में कई नए न‍ियम लागू होने जा रहे हैं, ज‍िसका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ने वाला है. अक्टूबर में कई ऐसे फाइनेंशियल बदलाव होने वाले हैं, जो आपकी जेब पर भारी असर डाल सकते हैं. बैंकिंग, ट्रांसपोर्ट और जीएसटी के ल‍िए बैंक और सरकार ने पुराने नियमों में कुछ बदलाव किए हैं जो 1 अक्टूबर 2019 से लागू होने हैं. जानिए 1 अक्टूबर से क्या-क्या बदल रहा है:-

(1) ATM से कैश निकालने के रूल में हुए ये बदलाव: 1 अक्‍टूबर से SBI के एटीएम चार्ज भी बदलने वाले हैं. अब बैंक के ग्राहक मेट्रो शहरों के एसबीआई एटीएम में से मैक्सिमम 10 बार फ्री डेबिट ट्रांजेक्शन कर सकेंगे. अभी यह लिमिट 6 ट्रांजेक्‍शन की है. वहीं, अन्य जगहों के एटीएम से मैक्सिसम 12 फ्री ट्रांजेक्शन किया जा सकेगा.

(2) कई चीजों पर कम हुआ GST: GST काउंसिल की 37वीं बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए है. इस बैठक में कई चीजों से टैक्स का बोझ कम किया गया है. GST काउंसिल की बैठक में  सबसे बड़ी राहत होटल इंडस्ट्री को मिली है. अब 1000 रुपये तक किराए वाले पर टैक्स नहीं लगेगा. वहीं, इसके बाद 7500 रुपये तक टैरिफ वाले रूम के किराए पर अब सिर्फ 12 फीसदी जीएसटी देना होगा. जीएसटी काउंसिल ने 10 से 13 सीटों तक के पेट्रोल-डीजल वाहनों पर सेस को घटा दिया गया है. काउंसिल ने स्लाइड फास्टनर्स (जिप) पर जीएसटी को 12 फीसदी कर दिया है.

(3) SBI मुफ्त में देगा ये चीजें: पहला सबसे बड़ा बदलाव मंथली एवरेज बैलेंस (MAB) को लेकर होने वाला है. एसबीआई के बैंक अकाउंट में मंथली एवरेज बैलेंस मेंटेन नहीं कर पाने पर चार्ज में कटौती होने वाली है. यह कटौती लगभग 80 फीसदी तक की हो सकती है. अभी आपका बैंक अकाउंट अगर मेट्रो सिटी और शहरी इलाके की ब्रांच में है, तो आपको खाते में एवरेज मंथली बैलेंस क्रमश: 5,000 रुपये और 3,000 रुपये रखना होता है.

(4) OBC से रेपो रेट लिंक्ड रिटेल लोन 8.35% पर मिलेगा: ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (OBC) ने रेपो रेट से लिंक्ड नए रिटेल व MSE लोन प्रॉडक्ट लॉन्च किए हैं. ये लोन 1 अक्टूबर 2019 से उपलब्ध होंगे. MSE और रिटेल लोन के तहत OBC द्वारा दिए जाने वाले सभी नए फ्लोटिंग रेट लोन रेपो रेट से जुड़ी ब्याज दर पर मिलेंगे. इन नए प्रॉडक्ट्स में रेपो रेट से लिंक्ड होम लोन की ब्याज दर 8.35 फीसदी से शुरू होगी, जबकि MSE के लिए लोन की ब्याज दर 8.65 फीसदी से शुरू होगी.

(5) पेट्रोल-डीजल खरीदने पर नहीं मिलेगा 0.75% कैशबैक: SBI क्रेडिट कार्ड से ​​पेट्रोल-डीज़ल खरीदने पर अब आपको 0.75 फीसदी कैशबैक नहीं मिलेगा. SBI क्रेडिट कार्ड ने अपने ग्राहकों को मैसेज भेजकर बताया है कि वह 1 अक्टूबर से इसे बंद करने जा रहा है. आपको बता दें कि SBI क्रेडिट कार्ड के जरिए फ्यूल खरीदने पर ग्राहकों को 0.75 फीसदी कैशबैक मिलता था. लेकिन HPCL, BPCL और IOC ने कैशबैक स्कीम को वापस लेने के निर्देश दिए है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)