
– पटाखा लायसेंस नवीनीकरण के संबंध में बैठक संपन्न
आम सभा, संजय नेमा, भोपाल। कलेक्टर अविनाश लवानिया ने बैठक में एसडीएम और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये है कि अस्थाई पटाखा लायसेंस देने के पूर्व आवेदनकर्ता का रिकार्ड चेक कर लिया जाए। किसी भी ऐसे व्यक्ति को लायसेंस नवीनीकरण ना हो जिसके विरूद्ध अपराधिक मुकदमा दर्ज हो या आदतन अपराधी हो इसके साथ ही पर्यावरण मंत्रालय द्वारा जारी की गई गाईड लाइन के अनुसार ही पटाखा विक्रय की अनुमति दी जाए। अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी, एसडीएम पुलिस अधिकारियों को साथ सभी थोक पटाखा दुकानों की जाँच करने और शासन द्वारा जारी सभी निर्देशों का पालन कराना सुनिश्चित करने को कहा गया है।
Dainik Aam Sabha