Sunday , November 2 2025
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / सागर में होने जा रही श्रीमद् भागवत कथा में लगभग 8 से 10 लाख लोगों के आने की संभावना है : श्री रसराज महाराज जी

सागर में होने जा रही श्रीमद् भागवत कथा में लगभग 8 से 10 लाख लोगों के आने की संभावना है : श्री रसराज महाराज जी

आम सभा, सागर : सागर के इतिहास में पहली बार भारत वर्ष के प्रख्यात संतो का आगमन एवं भागवत कथा का आयोजन 14 नवंबर से 20 नवंबर 2019 तक सागर में बालाजी मंदिर परिसर में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें देश के ख्यातिवान संतो का सागर आगमन हो रहा है और श्री श्री जगतगुरू द्वाराचार्य मलूक पीठाधीश्वर परम श्रद्धेय भागवत सम्राट डाॅ. राजेन्द्रदास जी महाराज के मुख अरविंद से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है श्रीमद् भागवत कथा एवं विशाल संत समागम रूपी कुंभ को प्रभावी रूप से सफल बनाने की दृष्टि से आज 20 अक्टूबर दिन रविवार को धर्मश्री स्थित बालाजी मंदिर परिसर में दोपहर 3 बजे समस्त धर्मप्रेमी बंधुओ की वृहद बैठक संपन्न हुई बैठक में विचार रखते हुए कार्यक्रम के मार्गदर्शक रसराज दास जी महाराज मलूकपीठ वृन्दावन ने समाज के सभी अध्यक्षो, समस्त धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजको से एवं समस्त हिन्दू समाज से आह्वान किया।

भागवत कथा में लगभग 8, 10 लाख लोगों के आने की संभावना है ऐसे विशाल धार्मिक आयोजन की जिम्मेदारी सागर के लोगों के कंधे पर है। समस्त धर्म प्रेमी बंधु कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए तन मन धन से समर्पित होकर अपनी-अपनी जिम्मेदारी लेकर दायित्वों का निर्वहन करें। जिससे निश्चित रूप से कार्यक्रम प्रभावी रूप से सफल होगा और सागर की धर्म पताका पूरे विश्व में फहराकर सागर का नाम विश्व पटल पर रेखांकित होगा आयोजन हम सब के लिए सौभाग्य का विषय है प्रत्येक धर्म प्रेमी बंधु अपने-अपने दायित्व का बखूबी निर्वहन करते हुए भागवत कथा से जुड़ने के लिए जनमानस को प्रेरित कर कार्यक्रम में जनमानस की भूमिका सुनिश्चित करें जिससे समस्त धर्म प्रेमी बंधुओं को भागवत कथा का पुण्य लाभ मिलेगा और धर्म लाभ अर्जित कर सकेंगे उन्होंने कहा कि आज के आधुनिक युग में भागवत कथा सुनने से ही लोगों के कष्ट दूर होते हैं भागवत कथा आनंद का महोत्सव है भागवत कथा में ज्यादा से ज्यादा लोग उपस्थित रहे इस बात की चिंता हम सभी धर्म प्रेमी बंधुओं को करना है बैठक के अंत में श्री रस राज जी महाराज ने कहा कि धार्मिक आयोजन विशाल स्तर पर आयोजित करने के लिए हजारों की संख्या में व्यवस्था प्रभारियों की आवश्यकता पड़ने वाली है। व्यवस्था प्रभारी सेवा का संकल्प लेकर अपनी जिम्मेदारियों का संकल्प लेकर श्रीमद् भागवत कथा को प्रभावी रूप से सफल बनाने के लिए दिन रात मेहनत कर पुण्य लाभ अर्जित करें।

बैठक में बड़ी संख्या में समाजों के अध्यक्ष, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक आयोजनों के आयोजक एवं धर्म प्रेमी बंधुओं के साथ सेवा समिति के सदस्यगण बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहे उक्ताषय की जानकारी कमेटी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)