Thursday , March 5 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / प्रदेश में कोरोना पॉजिटिविटी रेट में हो रही है कमी – मंत्री श्री सारंग

प्रदेश में कोरोना पॉजिटिविटी रेट में हो रही है कमी – मंत्री श्री सारंग

आम सभा, भोपाल : चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बताया है कि मध्यप्रदेश में 4 लाख 72 हजार 785 कोविड केसेस हुए हैं। इनमें से 3 लाख 80 हजार 208 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश का रिकवरी रेट लगातार सुधर रहा है। वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या 87 हजार 640 है। प्रदेश का पॉजिटिविटी रेट घटकर आज 23.76 प्रतिशत हो गया है। होम आइसोलेशन के माध्यम से 75 प्रतिशत मरीजों का इलाज हो रहा है और 25 प्रतिशत मरीज हॉस्पिटल में भर्ती हैं। सरकारी और निजी अस्पतालों में बिस्तरों की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है, जो आज बढ़कर 48 हजार 371 हो गई है। इसी प्रकार आज कुल 57 हजार 176 टेस्ट किये गये हैं, जो एक रिकार्ड है।

श्री सारंग ने बताया कि होम आइसोलेशन में 95 प्रतिशत मरीजों से वीडियो कॉल के माध्यम से चर्चा की जा रही है। शेष 5 प्रतिशत ऐसे मरीज हैं, जो फोन नहीं उठाते या उनका फोन नहीं लग पाता। ऑक्सीजन की आपूर्ति 463 मीट्रिक टन हुई है। इसी के साथ अन्य स्रोतों से ऑक्सीजन की व्यवस्था का प्रयास किया जा रहा है। आज ‘योग से निरोग” कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किया गया है। इसके जरिये मरीजों का मानसिक, शारीरिक और आत्मिक स्वास्थ्य सहित मनोबल का स्तर ऊँचा रहेगा। अभी तक प्रदेश में 144 कोविड केयर सेंटर स्थापित किये जा चुके हैं, जो अस्पतालों से लिंक हैं। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में अब तक 19 हजार 700 से अधिक संस्थागत क्वारेंटाइन सेंटर बनाये जा चुके हैं। इसमें लगभग 2 लाख 36 हजार से अधिक बेड्स स्थापित किये गये हैं।

मंत्री श्री सारंग ने कहा है कि कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने और अस्पताल में दबाव कम करने के लिये नया प्रयोग कर भोपाल में कोविड सहायता केन्द्र खोले गये हैं। इसमें भोपाल शहर के विभिन्न हिस्सों में नगर निगम के हर जोन में 2 कोविड सहायता केन्द्र खोले गये हैं। सर्दी, खाँसी और हल्के बुखार से पीड़ित नागरिक यहाँ आकर इसका लाभ ले सकते हैं। हर केन्द्र पर एक डॉक्टर चिकित्सीय सहायता के लिये उपलब्ध है। इन केन्द्रों पर कोरोना के लक्षण देखकर प्रारंभिक जाँच की जा रही है और ध्यान रखा जा रहा है कि बीमारी का फैलाव न हो, इसके उपचार के लिये दवाएँ उपलब्ध करवाई जा रही हैं। लगभग 38 स्थानों पर आज से कोविड सहायता केन्द्र शुरू किये गये हैं। इनमें उपलब्ध डॉक्टर्स के नम्बर भी सार्वजनिक किये गये हैं, जिससे नागरिक घर बैठे परामर्श ले सकता है। सुबह 10 से शाम 5 बजे तक इनका समय निर्धारित किया गया है। केन्द्र में नागरिकों का ऑक्सीजन लेबल, टेम्प्रेचर सहित अन्य जाँच कर दवाइयाँ उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इससे अस्पतालों का दबाव कम होगा। इन केन्द्रों के माध्यम से आज 800 से 1000 मरीजों को मेडिकल परीक्षण कर दवाई किट उपलब्ध कराई गई। साथ ही उनको कोरोना गाइड-लाइन का पालन करने संबंधी दिशा-निर्देर्शों का पम्फलेट भी उपलब्ध कराया गया है।

मंत्री श्री सारंग ने आज हबीबिया स्कूल, अशोका गार्डन, लक्ष्मी मण्डी, शहँशाह गार्डन तथा जनता क्वार्टर्स गौतम नगर स्थित कोविड सहायता केन्द्रों का निरीक्षण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)