Sunday , February 22 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / जेल में खाने के लिए युवक ने जानबूझकर चुराई बाइक, फिर CCTV में की ये हरकत

जेल में खाने के लिए युवक ने जानबूझकर चुराई बाइक, फिर CCTV में की ये हरकत

अपराधियों को इसलिए जेल भेजा जाता है कि वो अपने गुनाह से सबक सीख सकें. लेकिन तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में एक अजोबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक शख्स सिर्फ इसलिए जेल गया, क्योंकि उसे वहां का जायकेदार भोजन करना था. इसके लिए उसने पहले एक बाइक चुराई और फिर घटना वाली जगह पर तब तक घूमता रहा, जब तक पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं कर लिया.

दरअसल, 52 वर्षीय ज्ञानप्रकाशम चोरी के आरोप में पहले जेल गया था. जेल से बाहर आने के बाद उसे भरपेट खाना नहीं मिल रहा था. इस वजह से उसने फिर से एक बाइक चुराने का प्लान बनाया. बाइक चुराते समय उसने सीसीटीवी कैमरे में अपना चेहरा दिखाया और उसके बाद घटना वाली जगह के आसपास घूमता रहा ताकि पुलिस उसे गिरफ्तार कर सके.

‘जेल में तीन टाइम मिलता था खाना’
एसीपी पी अशोकन ने बताया कि जेल के बाहर आने के बाद से घर वाले ज्ञानप्रकाशम की देखभाल नहीं कर रहे थे. उसे भरपेट खाना भी नहीं मिल रहा था. वह जेल से बाहर आने के बाद खुश नहीं था. आरोपी ने पुलिस को बताया कि जेल में बंद रहने के दौरान उसकी जिंदगी सुकून से गुजर रही थी. वहां उसे नए-नए दोस्त मिले थे. सुबह नाश्ता, दोपहर में लंच और रात में बढ़िया डिनर समय पर मिलता था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)