Friday , March 13 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / गोरखपुर / समाज के युवाओं को स्वरोजगार के लिए आगे आना होगा : मनोज सिंह सैथवार

गोरखपुर / समाज के युवाओं को स्वरोजगार के लिए आगे आना होगा : मनोज सिंह सैथवार

आम सभा, गौरी बाजार। राष्ट्रीय सैंथवार मल्ल स्वाभिमान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज सिंह सैंथवार ने पीएस वेल्डिग एंड फेब्रिकेशन वर्कशॉप गौरी बुजुर्ग (गौरी बाज़ार) का उद्घाटन किया. मनोज सिंह ने कहा कि सैंथवार मल्ल समाज के नौजवानों को स्वरोजगार के लिए आगे आना होगा, वर्कशॉप के मालिक संतोष मल्ल ने कहा कि मजबूत, आकर्षक, सभी प्रकार के लोहे के सामान ग्रिल, गेट रैलिंग इत्यादि बाजार से सस्ते दर पर उपलब्ध कराई जाएगी। अधीरा हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर प्रवीण सिंह ने कहा कि अपने समाज के युवा को आज के समय अनुसार रोजगार की तरफ ध्यान देने की जरूरत है, राष्ट्रीय मोर्चा के मुख्य पदाधिकारी अनिल सिंह गोरखपुर जिला प्रभारी, गोरखपुर महानगर उपाध्यक्ष अरविंद सिंह भी उपस्थित थे, खड्डा कुशीनगर के रविंद्र सिंह भी उपस्थित थे तथा अन्य राष्ट्रीय मोर्चा की टीम भी उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)