Wednesday , March 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / किसी ओर से बात करने पर गर्लफ्रेंड को युवक ने मार डाला

किसी ओर से बात करने पर गर्लफ्रेंड को युवक ने मार डाला

गोड्डा : झारखंड के गोड्डा जिले में इंस्टाग्राम पर अपनी गर्लफ्रेंड के किसी अन्य लड़के से बात करने की जानकारी मिलने के बाद 17 साल के एक किशोर ने कथित रूप से उसे मार डाला। पुलिस ने बताया कि होली के दिन यह लड़की लापता हो गयी थी और बृहस्पतिवार सुबह एक खेत में उसका शव मिला।

पुलिस ने बताया कि लड़के और लड़की ऊर्जानगर के एक प्रतिष्ठित अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में पढ़ते थे और उनके बीच प्रेम संबंध था। उन्होंने बताया कि जब लड़के को पता चला कि उसकी दोस्त इंस्टाग्राम पर किसी अन्य लड़के से बात कर रही है तो वह नाराज हो गया और बुधवार सुबह जब लड़की होली मनाने अपने किसी दोस्त के पास जा रही थी तब उसने लोहे की छड़ से उसके सिर पर वार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया तथा इस्तेमाल की गयी छड़ एवं लड़की के फोन को शव से कुछ मीटर दूर से बरामद कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)