Tuesday , March 17 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / युवक ने हथौड़े से वार कर अपने बड़े भाई की हत्या की

युवक ने हथौड़े से वार कर अपने बड़े भाई की हत्या की

बागपत : बागपत जिले के बिलोचपुरा गांव में एक युवक ने कथित रुप से शराब के नशे में अपने सगे बड़े भाई की हथौड़े से सिर पर वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना की सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी युवक ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथौड़ा भी बरामद करा लिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी डी.के.शर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मृतक की पहचान बिलोचपुरा गांव निवासी यासीन के पुत्र नहीम (26) के तौर पर हुई है, जबकि आरोपी का नाम कासिफ (20) है। दोंनो भाई मजदूरी करते थे। सोमवार की देर रात दोनों भाइयों में पैसे के लेन-देन को लेकर कहासुनी हो गई, जिसमें कासिफ ने शराब के नशे में हथौड़े से सिर पर वार करके बड़े भाई नहीम की हत्या कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)