Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / शास्त्र, पुराण एवं ग्रंथों में ईश्वर का साक्षात स्वरूप विद्यमान है : रसिक पीठाधीश्वर

शास्त्र, पुराण एवं ग्रंथों में ईश्वर का साक्षात स्वरूप विद्यमान है : रसिक पीठाधीश्वर


* महंत कनक बिहारी दास जी को दी श्रद्धांजलि

आम सभा,उदयपुरा।
पचामा में आयोजित भागवत कथा, मंच पर अयोध्या धाम से पधारे रसिक पीठाधीश्वर ,महंत जनमेजय शरण दास, बड़ा भक्तमाल के पदार्पण पर कथा व्यास, राम नरेश शास्त्री द्वारा संत सम्मान किया एवं उपस्थित जन समुदाय की ओर से पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा, मानस विद्यापीठ अध्यक्ष चतुरनारायण रघुवंशी एवं यजमान सुंदर सिंह रघुवंशी ने साल श्रीफल भेंट कर महाराज श्री का वंदन किया, सत्संग सभा में रसिक पीठाधीश्वर महाराज ने बताया कि श्री भागवत महापुराण में साक्षात, श्रीहरि का स्वरूप समाहित है इसी तरह श्री राम का दर्शन और रूप रामचरितमानस है, ग्रंथ आरती पश्चात महंत जी ने, यज्ञ सम्राट कनक बिहारी दास जी, के देवलोक गमन पर उनके पुण्य कार्यों का स्मरण करउन्हे श्री हरि कीर्तन के सहित श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)