Tuesday , April 21 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / भांजी को हवस का शिकार बनाने वाला मामा पुलिस के चंगुल में

भांजी को हवस का शिकार बनाने वाला मामा पुलिस के चंगुल में

नागांव : असम के नागांव जिले के एक गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर उसके मामा ने बलात्कार किया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पीड़िता 11 वर्ष की है और जब उसके माता पिता घर से बाहर थे तब उसके मामा ने कथित तौर पर उसका बलात्कार किया। बलात्कार के आरोपी ने शुरुआत में लड़की के माता पिता को बताया था कि किसी अन्य व्यक्ति ने यह जघन्य अपराध किया लेकिन पीड़िता ने बाद में अपनी मां को बताया कि उसके मामा ने यह कुकृत्य किया था। पुलिस ने बताया कि लड़की की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और बृहस्पतिवार को आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)