Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / नगरीय प्रशासन द्वारा भेजी तीन सदस्यीय टीम ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के तहत कार्यों का निरीक्षण, दिये आवाश्यक दिशा निर्देश

नगरीय प्रशासन द्वारा भेजी तीन सदस्यीय टीम ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के तहत कार्यों का निरीक्षण, दिये आवाश्यक दिशा निर्देश

आम सभा, सिरोंज।

नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा अनुबंधित एजेंसी पीआईए की तीन सदस्यीय जांच टीम बुधवार को नगर में नपा के स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के तहत किये जा रहे कार्यों का अवलोकन करने आयी जिसपर मिली जानकारी अनुसार टीम के सदस्य सर्वप्रथम गुना रोड स्थित टेचिंग ग्राउंड पहुंचे जहांपर कार्यों का निरीक्षण किया और कुछ कमियां मिलने पर पूरी करने के बारे में अवगत कराया और बासौदा नाका स्थित निशुल्क सुलभ शौचालय का मुआयना किया और शाम को नवीन बस स्टैंड स्थित सर्वोदय सुलभ शौचालय का निरीक्षण कर अपने मोबार्ईल में फोटो भी खींचे साथ ही कांम्पलेक्स के पास स्थित पानी की टंकी पर लगे हुऐ पोस्टर हटवाकर साफ करने कै बारे में निर्देश दिये जिसके बाद नपा कर्मी उक्त पोस्टरों को तत्काल हटाना शुरू कर दिया है। टीम के सदस्य ने नाम न छापने पर बताया कि अभी संचालनाय द्वारा हमें दिल्ली की टीम के आने के पूर्व भेजा गया है जिससे समय के पूर्व कुछ कमियां मिली है जिन्हे टीम आने के पहले तक ठीक कर दिया जावेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)