Monday , January 26 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / प्रदेश सरकार प्राचीन संस्कृति और धार्मिक धरोहरों के पुनरुत्थान के लिए कटिबद्ध है : विष्णुदत्त शर्मा

प्रदेश सरकार प्राचीन संस्कृति और धार्मिक धरोहरों के पुनरुत्थान के लिए कटिबद्ध है : विष्णुदत्त शर्मा

* प्रदेश अध्यक्ष ने जानापाव में परशुराम लोक के निर्माण और ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार

आम सभा, इंदौर।

जानापाव देशभर में महत्वपूर्ण तीर्थ के रूप में जाना जाता है। देशभर के भक्तगण यहाँ आकर भगवान परशुराम जी दर्शन कर धर्मलाभ लेते हैं। भव्य परशुराम धाम के निर्माण से यह स्थल देशभर में लोक आस्था के साथ ही संस्कृति व पर्यटन की दृष्टि से भी पहचाना जाएगा। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने शनिवार को भगवान श्री परशुराम जी की जयंती पर उनके जन्मस्थान जानापाव में भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने भगवान श्री परशुराम जयंती की शुभकामनाएं दीं।
प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने महाकाल लोक की तरह ही सात नदियों के उद्गम स्थल एवं भगवान परशुराम जी की जन्मस्थली जानापाव पर भव्य परशुराम लोक के निर्माण करने के निर्णय एवं ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाकाल लोक, बाबा साहब अंबेडकर की जन्मस्थली महू को नया स्वरूप देने के साथ अब भगवान परशुराम जी के जन्म स्थान पर भव्य परशुराम लोक बनाने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान का यह निर्णय इस बात का उदाहरण है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बिजनरी नेतृत्व में हमारी प्राचीन संस्कृति और धार्मिक धरोहरों के पुनरुत्थान के लिए कटिबद्ध है। आज मंदिर का निर्माण हो रहा है, धर्मशाला से लेकर के कुंड कई प्रकार के काम यहां पर हुए हैं।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा शनिवार को भगवान श्री परशुराम जी की जयंती पर उनके जन्मस्थान जानापाव में भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ सम्मिलित हुए एवं कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर केन्द्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रदेश सरकार के मंत्रीगण एवं पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)