Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / चिफिल्म महोत्सवत्र भारती की पूर्व संगोष्ठी का आयोजन ओरिएण्टल कॉलेज के परिसर में सम्पन्न हुआ

चिफिल्म महोत्सवत्र भारती की पूर्व संगोष्ठी का आयोजन ओरिएण्टल कॉलेज के परिसर में सम्पन्न हुआ

आम सभा, भोपाल। चिफिल्म महोत्सवत्र भारती 2022 की पूर्व संगोष्ठी का आयोजन ओरिएण्टल कॉलेज के परिसर में दिनांक 26 अक्टूबर 2021 को सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में डॉ. भरत शरण सिंह, चेयरमैन, एम.पी.यू.आर.सी., डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव, सदस्य एम.पी.यू.आर.सी., डॉ. विश्वास चौहान, सदस्य प्रशासन एम.पी.यू.आर.सी., अमिताभ सोनी, आयोजक सचिव, चित्र भारती समारोह, प्रवीण ठकराल, कुलाधिपति ,ओरिएण्टल विश्वविद्यालय,इंदौर व चेयरमैन,ओरिएण्टल ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूट्स,भोपाल, तथा आर. के. साहनी सी.ई.ओ. ओरिएण्टल ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूट्स,भोपाल ने अपनी उपस्थिति देकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।  

कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन से हुआ, इसके पश्चात् सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा ओरिएण्टल परिसर के चलचित्र का प्रदर्शन हुआ तथा इसी अवसर पर पिछले फिल्म महोत्सव की कुछ झलकियों को फिल्म माध्यम से सभी के सामने प्रस्तुत किया गया। इसी श्रंखला में फिल्म महोत्सव 2022 के पोस्टर का विमोचन सम्मानीय अतिथियों द्वारा किया गया।

ओरिएण्टल, छात्रों के समग्र विकास पर विशेष ध्यान देता है इसीलिए इस प्रकार के कार्यक्रम को परिसर में बढ़ावा दिया जाता है। सम्पूर्ण सत्र छात्रों व अतिथियों के मध्य परस्पर संवाद से परिपूर्ण रहा और अतिथियों द्वारा छात्रों के कई प्रश्नों के समाधान भी किये गए। इस कार्यक्रम के माध्यम से ओरिएण्टल के रचनात्मक वृत्ति वाले छात्रों को 2022 में होने वाले चित्र भारती फिल्म महोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त हुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)