Thursday , February 19 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / पिपलानी पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई कर 1 आरोपी 07 पेटी अवैध देशी शराब मय कार फिगो फोर्ड सहित किया गिरफ्तार

भोपाल / पिपलानी पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई कर 1 आरोपी 07 पेटी अवैध देशी शराब मय कार फिगो फोर्ड सहित किया गिरफ्तार

आम सभा, भोपाल। नगर पुलिस अधीक्षक गोविंदपुरा अंकित जायसवाल के नेतृत्व में आज दिनांक 17.08.2020 को पिपलानी पुलिस को मुखविर द्वारा सूचना मिली कि जम्बूरी मैदाने एक सफेद रंग की कार क्र MP04CF8098 में एक लडका कार डिक्की मे देशी शराब लिये किसी का इन्तजार कर रहा है कि सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।

थाना प्रभारी पिपलानी चैन सिंह रघुवंशी द्वारा टीम गठित कर सूचना पर.उनि नरेन्द्र बेलवंशी.सउनि शिरोमणि सिंह , आर.धरमराज सिंह, आर.शेखर त्यागी व गवाहो को सूचना की तस्दीक हेतु रवाना किया जो आकाशवाणी के पास जम्बूरी मैदान में ड्रायविंग सीट पर एक लडका बैठा मिला जिससे नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम कृष्ण उर्फ किशन शाक्य पिता राजकुमार शाक्य उम्र 24 साल निवासी झुग्गी नं. 311 शिव नगर आनंद नगर पिपलानी का होना बताया समक्ष गवाहन कार की तलाशी ली गई कार की डिग्गी मे प्लेन मदिरा की कुल 7 पेटी रखी पाई गई कुल 7 पेटी मे 63 लीटर अवैध शराब मिली प्रत्येक क्वाटर पर 70/- रूपये कीमत अंकित है।

जिससे कुल कीमती शराब 24,500/ रूपये ( चौबीस हजार पाँच सौ रूपये ) है। एवं कार की कीमत 150,000/-रू.उपरोक्त शराब रखने के संबंध मे किशन शाक्य से वैध दस्तावेज की माग किया जो पेश नही किया जिससे आरोपी किशन शाक्य का कृत्य धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के अन्तर्गत दंडनीय पाये जाने से आरोपी के कब्जे से उपरोक्त गवाहो के समक्ष मुताबिक जप्ती पत्रक के 350 क्वाटर प्लेन(7 पेटी देशी शराब) के एवं अपराध में उपयोग कि गई कार क्रमाँक MP 04 CF 8098 कीमती 150.000/-रू. को वजह सबूत विधिवत जप्त किया गया कुल कीमती मसरूका 174.500/-रू. तथा आरोपी को समक्ष गवाहान विधिवत गिरफ्तार किया गया ।

गिरफ्तारशुदा आरोपियों के नाम – (1). कृष्ण उर्फ किशन शाक्य पिता राजकुमार शाक्य उम्र 24 साल निवासी झुग्गी नं. 311 शिव नगर आनंद नगर पिपलानी।

भूमिका नाम अधिकारी/कर्मचारी – (1).निरीक्षक चैन सिंह रघुवंशी, (2).उनि नरेन्द्र बेलवंशी(3).सउनि शिरोमणि सिंह (4) आर.धरमराज सिंह (5) आर.शेखर त्यागी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)