Tuesday , December 16 2025
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / म.प्र.अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने नव नियुक्त मोर्चा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश शर्मा का किया स्वागत

म.प्र.अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने नव नियुक्त मोर्चा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश शर्मा का किया स्वागत

* कर्मचारियों के हितों पर कभी कुठाराघात नही होने दूँगा : सतीश शर्मा

(राजेन्द्र शर्मा )
आम सभा, बैरसिया।

मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय पदाधिकारियों द्वारा नवनियुक्त मोर्चे में वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश शर्मा को शिक्षक संवर्ग के लिए लगातार संघर्ष करते हुए एवं भविष्य में भी शिक्षक संवर्ग की समस्त मांगों के लिए लगातार सकारात्मक सहयोग करने पर मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह राजपूत संयोजक एस बी सिंह कार्यकारिणी प्रांत अध्यक्ष एमपी द्विवेदी मोर्चे के महामंत्री एस एस रजक प्रांतीय प्रवक्ता सुभाष शर्मा समग्र शिक्षक संघ के प्रांतीय कार्यकारिणी अध्यक्ष महावीर प्रसाद शर्मा मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के महामंत्री राजकुमार चंदेल एवं संभाग भोपाल संभाग के अध्यक्ष विजय रैकवार सहित समस्त कर्मचारियों ने स्वागत किया। और मांगे पर सकारात्मक पहल हो इसके लिए सहमति व्यक्त की और भविष्य में कर्मचारी की महत्वपूर्ण मांगो का निराकरण हो।
इस अवसर पर सतीश शर्मा प्रांतीय कार्यकारिणी अध्यक्ष शिक्षक कांग्रेस एवं (वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोर्चा) द्वारा कहा कि में आप सभी को विश्वास दिलाता हूं कि आपने मुझे जो जुम्मेदारी दी है उसको में निभाने का पूरा प्रयास करूंगा और अपने संवर्गकी लड़ाई के लिए में संघर्ष करता रहूंगा।और कर्मचारियों के हित मे कार्य करूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)