Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / मध्यप्रदेश अधिकार कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की बैठक संपन्न, 18 सितंबर को महासमिति की बैठक में होगा आंदोलन का शंखनाद

मध्यप्रदेश अधिकार कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की बैठक संपन्न, 18 सितंबर को महासमिति की बैठक में होगा आंदोलन का शंखनाद

आम सभा, अरविंद सिंह, भोपाल: मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की बैठक बुधवार को कर्मचारी भवन में आयोजित की गई । बैठक में संयुक्त मोर्चे में शामिल घटक संगठनों के प्रांतीय अध्यक्ष, महामंत्रियों सहित प्रांतीय प्रतिनिधियों ने सहभागिता की बैठक में एक दिवसीय सफल आंदोलन के लिए सभी संगठनों के सहयोग की सराहना की तथा सरकार द्वारा जिस प्रकार कर्मचारियों की मांगों के निराकरण पर जो निराशाजनक रवैया अपनाया गया है उस पर सभी घटक संगठनों द्वारा सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चे की महासमिति की बैठक दिनांक 18.09.2021 को कर्मचारी भवन में आयोजित की जाएगी जिसमें प्रदेश के प्रत्येक जिले के संयुक्त मोर्चे के जिलाध्यक्ष एवं संयुक्त मोर्चे में शामिल घटक संगठनों के प्रांतीय अध्यक्षों की सहभागिता होगी इसी बैठक में अनिश्चितकालीन आंदोलन की रणनीति तय की जावेगी और तिथि की घोषणा की जाएगी।

बैठक में संयुक्त मोर्चे के संरक्षक वीरेंद्र खोगल प्रांतीय अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, संयोजक एस बी सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष महेन्द्र शर्मा, राजपत्रित प्रांताध्यक्ष अशोक शर्मा, पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एल एन कैलासिया पंचायत सचिव संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ से उमाशंकर तिवारी एवं मोर्चा के भोपाल जिला अध्यक्ष विजय रघुवंशी न्यायिक कर्मचारी संघ नीरज श्रीवास्तव वाहन चालक संघ से साबिर खान समग्र शिक्षक संघ से महावीर प्रसाद शर्मा लघु वेतन कर्मचारी संघ से निहाल सिंह जाट एवं महेंद्र सिंह बघेल वन कर्मचारी संघ से आमोद तिवारी नगर निगम नगर पालिका कर्मचारी संघ से सुरेंद्र सिंह सोलंकी शिक्षक कांग्रेस से सतीश शर्मा शासकीय अध्यापक संगठन के महामंत्री एवं राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र शाक्य मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव प्रदीप सारस्वत उपस्थित थे। उक्त पर प्रेस विज्ञप्ति संयुक्त मोर्चा के प्रवक्ता सुभाष शर्मा द्वारा जारी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)