Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / अशोकनगर / 25 सितंबर से होगी महा जनसंपर्क अभियान की शुरुआत

अशोकनगर / 25 सितंबर से होगी महा जनसंपर्क अभियान की शुरुआत

– मतदान केंद्र के घर घर पहुँचकर भाजपा कार्यकर्ता देंगे नीतियों, कार्यों की जानकारी

आम सभा, विशाल सोनी, अशोकनगर। एकात्मक मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी द्वारा उपचुनाव को लेकर महा जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।उक्त आशय की जानकारी भाजपा प्रदेश मंत्री पंकज जोशी द्वारा रविवार को विधानसभा उपचुनाव प्रबंधन कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान दी गई। उन्होंने बताया कि आगामी 25 से 27 सितंबर तक भाजपा महाजनसंपर्क अभियान चलाने जा रही है जिसके तहत भाजपा कार्यकर्ता एक एक गांव में एक एक घर तक जाकर भाजपा सरकार की नीतियों व कार्यों की जानकारी लोगों को देंगे।

उन्होंने बताया कि विधानसभा के एक एक मतदान केंद्र पर तीन दिनों तक महा जनसम्पर्क अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत सभी घरों पर पार्टी का झंडा, स्टीकर, बैनर पोस्टर, लगाया जाएगा एवं पंपलेट बांटे जाएंगे जिनमें सरकार की उपलब्धियों की जानकारी होगी। और भाजपा की केंद्र कि नरेंद्र मोदी सरकार तथा राज्य शिवराज सिंह सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं रीति नीति के बारे में बताया जाएगा। इसकी शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितंबर से होगी तथा समापन 27 सितंबर को होगा।

वही भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश रघुवंशी ने बताया कि 25 सितंबर से शुरू होने वाले महा जनसंपर्क अभियान मैं जिला अध्यक्ष से लेकर भाजपा का हर एक कार्यकर्ता भाग लेगा, भाजपा महा जनसंपर्क अभियान में केंद्र एवं प्रदेश द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का काम करेगी और हर एक मतदाता को भाजपा के पक्ष में मतदान करने का भरसक प्रयास किया जाएगा

इस दौरान पूर्व विधायक जजपाल सिंह जज्जी,अशोकनगर विधानसभा प्रभारी शैलेन्द्र रघुवंशी, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष भानु रघुवंशी, जय कुमार सिंघई, धर्मेंद्र रघुवंशी,सुभाष जैन,विधानसभा संचालक रविन्द्र दुबे,भाजपा जिला महामंत्री डॉ जयमण्डल यादव,जिला मीडिया प्रभारी डॉ हरवीर रघुवंशी चारो मंडल अध्यक्ष हरीश जैन,देवेंद्र रघुवंशी,सनत कुमार शर्मा,डॉ जगदीश यादव,वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मेंद्र चौधरी, विजय सिंह रघुवंशी,मनोज शर्मा, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अनिल रघुवंशी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रचना नायक एवं युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा एवं सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी एवं कोर कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)