
आम सभा, मनीष सिंह, बांसगांव (गोरखपुर) : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के कुशल निर्देशन में व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण(दक्षिणी) के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी बांसगांव के मार्गदर्शन में दिनांक 7/5/2020 को ग्राम लक्ष्मीपुर में घटित घटना (मु.अ.सं. 78/2020 धारा 376 D भा.द.वि. व 5/6 पाक्सो एक्ट) के संबंध मे टीम गठित की गयी थी। उक्त के क्रम में प्र.नि. बांसगांव चन्द्रिका प्रसाद जैशल व उनकी टीम को लगाया गया था।
दिनांक 9/5/2020 को क्षेत्र में मामूर था कि जरिये मुखबिर सूचना मिली की जिस अभियुक्त की आप तलाश कर रहे है वह कही जाने के फिराक मे माल्हनपार चौराहे पर खड़ा है। मुखबिर की सूचना पर मुख्य अभियुक्त राजकुमार पुत्र सुबाष निवासी ग्राम लक्ष्मीपुर थाना बासंगांव जनपद गोरखपुर को दिनांक 9/5/2020 समय करीब 6.00 बजे गिरफ्तार किया गया।
विवेचना से दो आरोपी 1. शनि उर्फ शुभम पुत्र जितेन्द्र उम्र 8 वर्ष (कक्षा 1 का छात्र ) 2. अरविन्द पुत्र स्व. बंसबहादुर उम्र 10 वर्ष (कक्षा 5 का छात्र ) निवासीगण ग्राम लक्ष्मीपुर थाना बांसगावं जनपद गोरखपुर जो अपनी गाय व खेलने गये थे, अपराध में संलिप्त नही पाये गये। जिनका नाम मुकदमे से विलोपित किया गया तथा धारा 376 D भा.द.वि. को 376 भा.द.वि. में तरमीम किया गया। अब विवेचना अन्तर्गत धारा 376 भा.द.वि. 5/6 पाक्सो एक्ट बनाम राजकुमार उपरोक्त में प्रचलित है। पीड़िता का इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर वार्ड नं0 7 में चल रहा है जो पूरी तरह से स्वस्थ है।
नाम पता अभियुक्त – 1. राजकुमार पुत्र सुबाष निवासी ग्राम लक्ष्मीपुर थाना बासंगांव जनपद गोरखपुर
गिरफ्तारी में शामिल टीम
1. प्र.नि. चन्द्रिका प्रसाद जैशल , थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर
2. उ.नि. आशीष कुमार पाण्डेय , थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर
3. हे.का. मनीष सिंह, थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर
4. आरक्षी अनिल सिहं, थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर
5. अमन कुमार सिंह थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर
Dainik Aam Sabha