Saturday , July 27 2024
ताज़ा खबर
होम / राज्य / हेल्पिंग हैंड्स संस्था ने नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को मास्क, सैनिटाइजर और जरूरतमंदों में राशन किट वितरित की

हेल्पिंग हैंड्स संस्था ने नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को मास्क, सैनिटाइजर और जरूरतमंदों में राशन किट वितरित की

आम सभा, रानीपुर : हेल्पिंग हैंड्स संस्था द्वारा नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को मास्क और सैनिटाइजर वितरित किया गया। तो वही जरूरतमंदों लोगों में भेल महाप्रबंधक मानव संसाधन एस.के. बवेजा जी और अपर महाप्रबंधक ए.के. श्रीवास्तव जी की उपस्थित में राशन किट वितरित की गई। उन्होंने टीम के द्वारा बनाई गई कोरोना वायरस से जागरूक करने वाली पेंटिंग की तारीफ करते हुए कहा कि संस्था द्वारा बनाई गई पेंटिंग जनता को जागरूक करने में बहुत ही कारगर साबित होगी।

उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस से जन जन को जागरूक करना बहुत ही आवश्यक है। शासन प्रशासन को सभी सार्वजनिक स्थलों पर पेंटिंग का कार्य शुरू कराना चाहिए। और पेंटिंग का यह माध्यम कोरोना वायरस को समाप्त करने के लिए बहुत ही लाभदायक होगा। वही हेल्पिंग हैंड्स के संस्था के अध्यक्ष अमित जांगिड़ ने सफाई कर्मियों को उक्त सामग्री बांटते हुए कहा कि नगर की सफाई व्यवस्था बनाने तथा नगर को स्वच्छ एवं सुंदर रखने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए कर्मचारियों का विशेष ध्यान रखा जाना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि कोरोना जैसे महामारी में भी यह लोग दिन-रात मेहनत कर नगर की जनता की सेवा में लगे हुए हैं। जोकि बधाई के पात्र हैं। प्रदीप बंसल जी और पंकज त्यागी ने बताया कि आज नगर सफाई कर्मियों को सैनिटाइजर, मास्क और जरूरतमंदों में राशन वितरित किया गया है। इस कार्य में सोशल डिस्टेंस विशेषकर ख्याल रखा गया। एक दूसरे को एक से डेढ़ मीटर की दूरी पर खड़ा कर यह कार्य किया गया है। त्रिलोक सिंह, अभिनव ने बताया कि संस्था को राशन वितरण में प्रशासन का पूर्ण सहयोग मिल रहा है। साथ ही साथ संस्था द्वारा जरूरतमंद लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और सरकार की गाइडलाइनो को अमल में लाने की अपील भी की जा रही है। जिससे कोरोना वायरस को देश से खत्म किया जा सके। पुण्य कार्य में जोगेन्दर त्यागी,इंदरपाल वर्मा,योगेश जांगिड़,पंकज जेनर,रवि कश्यप,इंदरजीत यादव,विनीत सैनी ने अपना महत्वपूर्ण योगदान देकर जन-जन की सेवा में लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)