आम सभा, भोपाल। बिहार सांस्कृतिक परिषद् के तत्वधान में छठव्रती श्रद्धालुओ द्वारा छठ महापर्व की तैयारी हेतु रविवार 24 अक्टूबर 2021 को सुबह 10 बजे से सरस्वती मंदिर प्रांगण, ई सेक्टर, बरखेड़ा में छठ घाट स्वच्छता अभियान वृहद पैमाने पर चलाया गया। संरक्षक श्रीमती अनुराधा शंकर अति. पुलिस महानिदेशक, एसडीएम मनोज वर्मा, उपायुक्त ऋतुराज रंजन, पूर्व ईडी एस आर प्रसाद, महाप्रबंधक, आर एन झा, रविन्द्र राय, अविनाश चंद्रा के दिशा निर्देश पर परिषद् के कार्यकर्ताओ द्वारा स्वच्छ्ता एवं पवित्रता का सबसे बड़ा पर्व छठ पूजा हेतु सूर्य कुंडों एवं प्रांगण की पवित्रता अक्षुण रखते हुए छठ वर्ती श्रद्धालु एवं भक्तो की सुविधा हेतु स्वच्छता अभियान लगातार चार घंटो तक चलाया गया जिसमे मुख्य रूप से छठ कुंडो एवं कुएं की सफाई किया गया।
इस अवसर पर छठ पूजा आयोजन समिति के संयोजक सतेंद्र कुमार ने कहा कि उत्तर भारत का सबसे बड़ा लोक आस्था का महापर्व में परंपरा अनुसार स्वच्छता एवं पवित्रता का विशेष ध्यान रखना होता है जिसमे प्लास्टिक का उपयोग प्रतिबंधित रहता है, केवल बनस्पतियों के बने सामग्री ही उपयोग करते है। बांस के बनाये सूपा और दौरा का उपयोग किया जाता है। दिनांक 31/10/2021 को सुबह 10 बजे से छठ घाट स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में परिषद के संरक्षक व विधायक गोविंदपुरा श्रीमती कृष्णा गौर उपस्थित होंगे साथ ही जिला प्रशासन के प्रशासनिक अधिकारी एवं नगर निगम के अधिकारी एवं समाज के श्रद्धालु उपस्थित रहेंगे।
बिहार सांस्कृतिक परिषद् म. प्र. शासन से पंजीकृत एवं भेकनिस, भेल, भोपाल से संबद्ध सबसे बड़ा सांस्कृतिक एवं गैर राजनैतिक संगठन हैं जिसमे भोपाल के भोजपुरी, मैथली एवं मगही भाषी दो लाख लोग जुड़े है।
संयोजक सतेन्द्र कुमार ने बताया कि वर्ष 1960 में स्थापित सरस्वती देवी मंदिर प्रांगण, ई. सेक्टर, बरखेड़ा, भोपाल मे निर्मित सूर्य कुंडो मे छठ महापर्व के भव्य आयोजन परिषद द्वारा विगत 62 वर्षों से लगातार किया जा रहा है। चार दिनों तक चलने वाला यह महापर्व इस वर्ष 8 नवंबर 2021 को नहाय-खाय से प्रारम्भ होकर 9 नवम्बर को लोहण्डा/संझत/खड़ना तथा 10 नवम्बर को भगवान सूर्य का प्रथम अर्ध्य (सायं) एवं 11 नवम्बर को द्धितीय अर्ध्य (प्रात:) देने के पश्चात सम्पन्न होगा। परिषद द्वारा वर्ष भर में अनेक सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन किया जाता है साथ ही जन सेवा हेतु निःशुल्क होम्योपैथी चिकित्सालय तथा निम्न आय वर्ग वाले परिवार के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए दो विद्यालय एक डॉ राजेन्द्र प्रसाद एवं दूसरा सम्राट अशोक प्री प्रा विद्यालय सफलता पूर्वक संचालित किया जाता हैं।
विगत वर्ष विधायक श्रीमती कृष्णा गौर के निर्देश पर नगर निगम, भोपाल एवं भेल भोपाल नगर प्रशासन के सहयोग से उक्त छठ पूजनोत्सव पर समुचित व्यवस्था की गयी थी। एक सप्ताह से एच ओ बीएमसी राकेश शर्मा द्वारा साफ सफाई का कार्य करवाया जा रहा है। इस वर्ष भी कोरोना महामारी को देखते हुए शासन द्वारा जारी कोविड-19 के निर्देशो एवं एसओपी का पालन तथा मास्क/सेनेटाइजर/सोशल डिस्टनसिंग के प्रयोग के साथ आयोजन किया जाएगा। स्वच्छता अभियान के आयोजन में मुख्य रूप से अरुण विश्वकर्मा, सुनील सिन्हा, सुरुचि कुमार, सूर्य कुमार सिंह, सुधीर सिंह, रामनंदन सिंह, अनिल कुमार, संजय साह, संजीव कुमार, सुरेश कुमार चौधरी, धर्मेन्द्र कुमार, दिनेश सिंह, अरुण शर्मा, गिरी बाबा, विकास कुमार, डी के त्रिपाठी, अजय शर्मा, एस के सिन्हा, अमित शर्मा एवं कार्यकर्तागण शामिल थे।