Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / उगते हुए सूर्य को अर्ध्य अर्पित कर चार दिवसीय छठ महापर्व हर्षो उल्लास से सम्पन्न

उगते हुए सूर्य को अर्ध्य अर्पित कर चार दिवसीय छठ महापर्व हर्षो उल्लास से सम्पन्न

आम सभा, भोपाल : बिहार सांस्कृतिक परिषद के तत्वावधान में भेल, बरखेड़ा, सरस्वती मंदिर छठ घाट में विशाल छठ पूजा का भव्य आयोजन में आज छठव्रती श्रद्धालु उगते हुए सूर्य को अर्ध्य देकर चार दिवसीय छठ पूजा का पारण किया गया। जिसमें दूर दूर से जमा हुए हजारों लोगों ने पूरी आस्था और भक्ति के साथ पूजा की। संयोजक सतेन्द्र कुमार ने बताया कि भोजपुरी, मगही और मैथिली भाषी व्रतियों ने अपने दौरा और सूप में पूजन सामग्री और प्रसाद भगवान सूर्य को अर्पित किया। विश्व कल्याण एवं अपनी अपनी मनोकामनाओं को पूरा करने की प्रार्थना के साथ तन, मन और पर्यावरण शुद्धि का 62 वा गरिमामय आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि छठव्रती श्रद्धालु ढाई दिनों तक निर्जला उपास कर संतान सुख, विद्या एवं बुद्धि प्राप्ति हेतु माता षष्टी की आराधना एवं भगवन सूर्य की उपासना करती है। इस महापर्व द्वारा स्वच्छता एवं पवित्रता का संदेश दिया जाता है। सारे प्रक्रिया बहुत ही पवित्रता के साथ किया जाता है। छठव्रती सर्वप्रथम रूनकी झुनकी बेटी मांगती है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का उद्देश्य पूर्ण होती है। यह पर्व में जितनी भी कार्य है सभी प्रकृति से जुड़ने का अवसर देता है।

“उगा उगा हो सुरुज देवा भइल अरगा के वेल”

जैसे छठ मईया के मधुरिम गीत/देवी जागरण एवं भजन गायन प्रसिद्ध लोक गायक अनुज अनमोल, दया शंकर एवं बिहार के प्रसिद्ध गायक – गायिकाओ द्वारा प्रस्तुत किया गया।

गायन की प्रस्तुति भक्तो को खूब लुभाया। हजारो भक्त छठी मईया की मधुरिम गीतों की धुन पर झूम उठे। जागरण के श्रोता दूर – दूर से आकर भक्तिरस में सराबोर हो उठे।

विधायक गोविंदपुरा, श्रीमती कृष्णा गौर के निर्देश पर स्वच्छता के साथ

छठ घाट परिसर एवं सरस्वती मंदिर को आकर्षक सजाया गया है. पुरे परिसर को लाइटिंग से सुसज्जित किया गया है. महिला छठ व्रती श्रद्धालुओ के लिए चेंगिग रूम की व्यवस्था एवं स्नान हेतु कुआँ के जल का सीधा लाइव सावर लगाया गया है.

इसबार विशेष रूप से कुंडों में नर्मदा जल का भराव किया गया था। मुख्य अतिथि के रूप में गोविंदपुरा एसडीएम मनोज वर्मा उपस्थित हुए। उन्होंने अपने उद्वोधन में कहा कि छठ महापर्व में छठ वर्ती सर्व प्रथम डूबते हुए सूर्य को प्रणाम करते है। इस आशा के साथ कि अस्त के बाद उदय निश्चित है जबकि दुनिया उगते हुए को सलाम करता है। इसका ये सन्देश है कि दुःख – सुख में हम साथ साथ है। सरस्वती मंदिर शासकीय हेम्योपैथीक डिस्पेंसरी की ओर से विभागाध्यक्ष डॉ पी एस सिन्हा के नेतृव में मेडिकल कैम्प लगाया गया।

छठ घाट पर बच्चों के मनोरंजन हेतु : विभिन्न प्रकार के झूले, मिक्की माउस, स्लाइडर, सूटिंग इत्यादि आकर्षक का केंद्र रहा. छठव्रती श्रद्धालुओं की सेवार्थ दूध, गर्म पानी एवं चाय – कॉफी की निशुल्क व्यवस्था किया गया था।

कार्यक्रम में परिषद के अध्यक्ष अविनाश चंद्रा (महाप्रबंधक, भेल), प्रो अजय घोष, सुरुचि कुमार, सूर्य कुमार सिंह, रामनंदन सिंह, सुरेश चौधरी, अरुण विश्वकर्मा, अनिल कुमार, हरिशंकर प्रसाद, दिनेश सिंह, मनोज कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, संजीव कुमार, संजय साह, सुनील सिन्हा, पुजारी मनोज पाठक, कृष्णा कुमार, विकास कुमार, अक्षय कुमार, सीताराम साह, महेश गुप्ता, एच एन प्रसाद, एस बी सिंह, अनंत साहू, रामरतन प्रसाद सिंह, दीपक यादव, रंजीत शर्मा, संतोष यादव एवं भारी संख्या में कार्यकर्तागण सेवा में लगे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)