Monday , March 16 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / हरिद्वार / 49वे दिन भी जरूरतमंदों को पहुंचाया जा रहा भोजन दिन रात

हरिद्वार / 49वे दिन भी जरूरतमंदों को पहुंचाया जा रहा भोजन दिन रात

आम सभा, हरिद्वार। लाॅकडाउन में गरीब, मजदूर वर्ग की मदद में जुटी बीइंग भगीरथ टीम का अभियान लगातार जारी है। मंगलवार को भी टीम के स्वयंसेवियों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निराश्रित व जरूरतमंदो को, भल्ला कॉलेज में पहुँच रहे यात्रीयों को, व ट्विटर व फ़ेसबुक पर आ रही सूचनाओं पर भी भोजन व राशन पहुँचाया।

संयोजक शिखर पालिवाल ने बताया की सोशल मीडिया के माध्यम से दिल्ली बंगाल व गुजरात सरकार के अधिकारिक हैंडल व अन्य समाजसेवीयों के माध्यम से लौकडाउन में फँसे उनके प्रदेशों के लोगों की सूचनाएँ प्राप्त हो रही है और बीइंग भगीरथ द्वारा समय पर उन्हें भोजन व राशन पहुँचाया जा रहा है। टीम के सदस्यों द्वारा मध्य हरिद्वार, शिवालिक नगर, भूपतवाला व हरिपुर में अलग अलग रसोई का संचालन कर प्रतिदिन भोजन के दो हजार पैकेट तैयार किए जा रहे हैं।

प्रशासन की सूचना पर भी टीम के सदस्य भोजन वितरण का कार्य अपने संसाधनो से कर रहे हैं। इस दौरान टीम सदस्यों द्वारा स्वयं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के साथ भोजन लेने आ रहे लोगों से भी इसका इसका पालन कराया जा रहा है।शिखर पालीवाल ने बताया कि टीम के सदस्य अपने वाहनों पर कालोनियों, झुग्गी झोंपड़ियों, सड़क किनारे जीवन यापन कर रहे जरूरतमंद लोगों तक भोजन पहुंचा रहे हैं। राहुल गुप्ता व अंकित शर्मा ने कहा कि बंद के कारण श्रमिक परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

लोगों को मदद मिलती रहे तो लाॅकडाउन का पालन अच्छे से हो सकेगा।वेणु त्यागी व शुभम विश्नोई ने कहा कि जरूरतंदों तक भोजन व मदद पहुंचाने के इस कार्य में बीइंग भगीरथ की ऊर्जावान टीम के सभी सदस्य पूरी लगन के साथ सहयोग कर रहे हैं। लोगों को भोजन पहुंचाने के साथ जरूरतमंद परिवारों को कच्चा राशन भी दिया जा रहा है। विपिन सेनी ने कहा कि मानव सेवा ही ईश्वर भक्ति के समान होती है।

संकट की इस घड़ी में सभी को अपना सहयोग करना चाहिए। बीइंग भगीरथ का उद्देश्य है कि कोई भी व्यक्ति भूखा ना सोए। संतोष साहू , सचिन गांधी, विपिन सैनी, अंकित शर्मा, राहुल गुप्ता, हितेश चैहान, ओम पेंटर, मोहित विश्नोई, विनोद कुमार, आशु चैहान, आदि निरंतर सहयोग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)