
(पं. शिवकुमार उपरिंग)
आम सभा,गुना।
मंगलवार को कलेक्टर द्वारा की जा रही जन सुनवाई के दौरान कलेक्ट्रेट जनसुनवाई कक्ष में जिले से आए विभिन्न समस्याओं को लेकर लोगों के साथ हमेशा संवेदनशीलता से पेश आने बाले गुना कलेक्टर फ्रेंक नोबल ए. जनसुनवाई कर रहे थे इसी बीच शिकायतकर्ता भोगीराम निवासी ग्राम डूंगासरा ने आकर लिखित आवेदन देकर बताया कि मेरे परिचित व्यक्ति ने मेरे बैंक खाते से छल कपट द्वारा एटीएम एवं आधार कार्ड के माध्यम से बैंक में जमा राशि निकाल ली है जिसकी एफआईआर कराने म्याना थाने गया था लेकिन मेरी कोई सुनवाई नहीं हुई इस प्रकरण में कलेक्टर द्वारा संवेदनशीलता दिखाते हुए शिकायतकरता के साथ संयुक्त कलेकटर को गाड़ी में बैठा कर पुलिस अधीक्षक गुना के पास भेजा गया एसपी गुना राकेश कुमार सागर द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए उक्त प्रकरण में थाना प्रभारी को f.i.r. करते हुए तुरंत कार्रवाई के निर्देश जारी किए।
Dainik Aam Sabha