Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / शहर की यातायात व्यवस्था होगी और अधिक सुदृढ़

भोपाल / शहर की यातायात व्यवस्था होगी और अधिक सुदृढ़

– 416 आरक्षकों को दी जा रही है यातायात नियमों की ट्रेनिंग

आम सभा, भोपाल : पुलिस कमिश्नर सिस्टम के अंतर्गत नगरीय पुलिस भोपाल की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस में 416 आरक्षक प्रदाय किए गए हैं। प्रथम चरण में 279 आरक्षकों ने यातायात थाने में उपस्थिति दर्ज कराई। इन कर्मचारियों का 07 दिवस का यातायात सैद्धांतिक एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार किया गया है। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए रविवार को इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)