Thursday , February 26 2026
ताज़ा खबर
होम / राजनीति / भाजपा के द्वारा लाये गये बदलाव ने ममता को मंदिर जाने, ‘चंडी पाठ’ करने पर मजबूर किया : योगी आदित्यनाथ

भाजपा के द्वारा लाये गये बदलाव ने ममता को मंदिर जाने, ‘चंडी पाठ’ करने पर मजबूर किया : योगी आदित्यनाथ

बलरामपुर (पश्चिम बंगाल) : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि केन्द्र की सत्ता में आने के बाद भाजपा द्वारा लोगों की मानसिकता में लाए गए बदलावों के कारण मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सार्वजनिक रूप से ‘चंडी पाठ’ करने और मंदिर जाने को मजबूर हुई हैं। उन्होंने चुनावी राज्यों में दर्शन के लिए मंदिर जाने को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। पुरुलिया जिले के बलरामपुर में चुनावी रैली में भगवा दल के स्टार प्रचारक ने कहा कि भाजपा के 2014 में केन्द्र की सत्ता में आने से पहले लोगों का एक ऐसा धड़ा विकसित किया गया था जिसे लगता था कि मंदिर जाने से उनकी धर्मनिरपेक्ष छवि खराब हो जाएगी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘बदलाव आया है… ममता दीदी भी मंदिर जा रही हैं और ‘चंडी पाठ’ कर रही हैं। क्या यह बदलाव नहीं है। यह नया भारत है। सभी को भगवान के पास जाना है।” उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी चुनावों के दौरान मंदिर जाते हैं। और जब वह (राहुल गांधी) वहां जाते हैं तो पुजारी को उन्हें वहां बैठने का उचित तरीका बताना पड़ता है।” ‘चंडी पाठ’ सनातन धर्म में मंत्रोच्चार के माध्यम से माता की पूजा की सबसे पुरानी और पूर्ण प्रक्रिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)