Saturday , February 21 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / मध्य प्रदेश / भोपाल-इंदौर हाइवे पर अनियंत्रित होकर पलटी कार, घायलों को पहुँचाया अस्पताल

मध्य प्रदेश / भोपाल-इंदौर हाइवे पर अनियंत्रित होकर पलटी कार, घायलों को पहुँचाया अस्पताल

आम सभा, सीहोर। राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में सात जनवरी की मध्‍य रात्रि में सूचना प्राप्‍त हुई कि जिला सीहोर के थाना मंडी क्षेत्र के चोपाल सागर के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई है, जिसमें दो व्यक्ति घायल हो गए हैं। पुलिस सहायता की आवश्‍यकता है। जिले की डायल-100 एफआरव्‍ही वाहन को घटना का विवरण देकर मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-100 एफ.आर.व्ही. स्‍टाफ आरक्षक विजय बोबड़े और पायलेट विजेंद्र वर्मा ने घटना स्थल पर पहुँचकर पाया कि इकबाल पिता कय्युम उम्र 21 साल तथा अनस पिता शेर ए मोहम्मद उम्र 18 साल निवासी मुगीज कार से सीहोर से आष्‍टा जा रहे थे तभी इंदौर भोपाल हाइवे पर चोपाल सागर के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें दोनों व्यक्ति घायल हो गए। डायल 100 एफआरव्‍ही स्‍टाफ ने घायलों को एफआरवी वाहन की मदद से शासकीय अस्पताल सीहोर में भर्ती कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)