
भोपाल। नजीराबाद थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय बस में करीब 25 यात्री मौजूद थे। बता दे की बस गांव रुनाहा के पास टर्निंग पाइंट पर अनियंत्रित होकर पलट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डायल 100 और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया था। पुलिस ने यात्री की शिकायत पर बस चालक पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। शनिवार दोपहर यात्री बस लटेरी से भोपाल जा रही थी।
Dainik Aam Sabha